Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस ने किया नगर निगम का घेराव
dewas,Congress gheraoed ,Municipal Corporation

देवास । भीषण गर्मी के साथ प्रदेश में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। देवास भी पानी का संकट लाेगाें के सामने खड़ा हाे गया है। ऐसे में पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को नगर निगम का घेराव किया। कार्यकर्ता सयाजी द्वार से मटके लेकर रैली के रूप में निगम पहुंचे। उन्होंने परिसर में खाली मटके फोड़कर विरोध जताया।


दरअसल, शहर में पिछले सप्ताह से कई वार्डों में पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इससे पहले कांग्रेस पार्षदों ने भी प्रदर्शन किया था। शुक्रवार काे कांग्रेस कमेटी ने विराेध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि नगर निगम और प्रशासन पर्याप्त पानी देने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि निगम पूरा जलकर वसूल रहा है, लेकिन 15 दिनों से पानी नहीं दे रहा। राजानी ने चेतावनी दी कि अगर 5-7 दिन में समस्या नहीं सुलझी तो भाजपा पार्षदों का उनके वार्डों में पुतला जलाया जाएगा। प्रदर्शन को देखते हुए निगम परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कार्यकर्ताओं को कार्यालय में प्रवेश से रोका गया। कांग्रेस ने उपायुक्त को ज्ञापन देकर जल्द समस्या के समाधान की मांग की।

इधर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल का कहना है कि हमने पानी की जो पिछले दिनों समस्या थी उसे काफी हद तक सुधार लिया है। सभी वार्डो में एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई हो रहा। जहां नल नहीं है वहां पानी के टैंकर के माध्यम से जल लोगो तक पहुंचाया जा रहा है।

 
 
MadhyaBharat 11 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.