Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कांग्रेस की न्याय यात्रा पीड़ित परिवार को शर्मिंदा करने जैसा : गृह मंत्री विजय शर्मा
raipur, Congress

रायपुर । दुर्ग में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में कांग्रेस 18 से 21 अप्रैल तक न्याय यात्रा का आयाेजन करने की घाेषणा की है। इस पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने शनिवार काे कांग्रेस पर न्याय यात्रा के जरिए राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह पीड़ित परिवार को शर्मिंदा करने जैसा है। कांग्रेस क्या करना चाह रही है, यह हमारी समझ से परे है।


उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में 18 से 21 अप्रैल को दुर्ग से रायपुर तक न्याय यात्रा निकालने और 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने की घाेषणा की है। इसके साथ ही मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। शुक्रवार काे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने घटना को लेकर कहा था कि नवरात्रि के समय जब पूरे देश में कन्याभोजन हो रहा था, तब छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक मासूम बच्ची के साथ अनाचार हो गया और उसकी हत्या हो गयी। राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद बेटियां, बहनें, मातायें सुरक्षित नहीं हैं। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को कानून की चिंता नहीं है, रोज हत्याएं, लूट, बलात्कार हो रहे है।

 

MadhyaBharat 12 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.