Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश विफल की गोलीबारी में जेसीओ शहीद
jammu , Pakistan

जम्मू । पाकिस्तान की सेना ने शुक्रवार देररात जम्मू के अखनूर के पुलिस स्टेशन खौर के अंतर्गत केरी-बट्टल सेक्टर में तैनात 09 पंजाब (सेना) द्वारा संचालित भारतीय अग्रिम चौकी पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। इसके जवाब में भारतीय सेना (09 पंजाब और 18 मराठा एमएलआई) ने भी गोलीबारी कर जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान अखनूर सेक्टर में कल रात आतंकवादियों के साथ गोलीबारी के दौरान गंभीर रूप से घायल सेना के जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) ने शनिवार को दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि सेना ने केरी-बट्टल सेक्टर में अग्रिम चौकी के पास आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने सेना के गश्ती दल पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई की गई जिसके परिणामस्वरूप कुछ गोलीबारी हुई। इस घटना में एक जेसीओ 12 गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि बेहतरीन प्रयासों के बावजूद गंभीर रूप से घायल जेसीओ को बचया नहीं जा सका। वह कर्तव्य पथ पर शहीद हो गए।

 

MadhyaBharat 12 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.