Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
मप्र के नीमच में तीन जैन मुनियों के साथ मारपीट
neemuch, Three Jain monks , MP
नीमच । मध्य प्रदेश के नीमच जिले में सिंगोली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गांव कछाला के समीप रविवार की रात तीन जैन मुनियों के साथ मारपीट की गई। तीन जैन मुनि कछाला गांव के पास हनुमान मंदिर में रात्रि विश्राम कर रहे थे तो रात करीब 12 बजे छह बदमाश वहां पहुंचे और मुनियों से पैसे और सामान की मांग की। इस पर मुनियों ने कहा कि उनके पास कुछ नहीं है। इसके बाद बदमाशों ने मुनियों के साथ मारपीट कर दी। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी गुस्सा है।उन्होंने सिंगोली थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। वहीं भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने जैन मुनियों के साथ हुई घटना को अत्यंत निंदनीय बताया है। मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी यह घटना लायी गई है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लेने के साथ पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के रहने वाले हैं।
 
इस संबंध में सिंगोली थाना प्रभारी भूरा लाल भाभर ने बताया कि जैन संत शैलेष मुनि जी, बलभद्र मुनि जी और मुनींद्र मुनि जी इन दिनों नीमच जिले के विहार पर हैं। वे सिंगोली से नीमच जा रहे थे। रविवार की रात वे कछाला गांव के पास हनुमान मंदिर में विश्राम के लिए रुके थे। इसी दौरान तीन बाइक से कुछ बदमाश वहां पहुंचे। पहले उन्होंने मंदिर के सामने बैठकर शराब पी। इसके बाद जैन मुनियों से मंदिर में जाकर रुपये मांगने लगे। जब मुनियों ने मना किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए एक जैन मुनि सड़क की ओर भागे। उन्होंने रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार से मदद मांगी। सूचना पर कछाला गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख चार बदमाश वहां से भाग निकलने में सफल हो गए, लेकिन दो को लोगों ने पकड़ लिया। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। सूचना मिलते ही कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी व जावद विधायक मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शेष चारों बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
 
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गणपत पुत्र राजू नायक, गोपाल पुत्र भगवान, कन्हैयालाल पुत्र बंशीलाल, राजू पुत्र भगवान भाई, बाबू शर्मा पुत्र मोहन शर्मा और एक नाबालिग शामिल है। सभी आरोपी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को सिंगोली के अस्पताल ले गयी, लेकिन जैन परंपरा के अनुसार उन्होंने रात में इलाज कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद घायल मुनियों का सोमवार सुबह जैन स्थानक भवन में उनका इलाज किया गया। घटना के विरोध में सोमवार को जैन समाज ने सिंगोली बंद का आह्वान किया है।
 
सोमवार सुबह कलेक्टर हिमांशु चंद्र, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल और जावद एसडीओपी निकिता सिंह ने भी घायल जैन मुनियों का हालचाल जाना। क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा भी मौके पहुंचे। पुलिस अधीक्षक जायसवाल ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने जैन मुनि महाराज के साथ मारपीट की है। इस मामले में सिंगोली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। रात में ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। वहीं, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल समाज की शांति और अहिंसा के सिद्धांतों के खिलाफ है, बल्कि मानवीय मूल्यों का भी अपमान है। मैंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई के लिए कहा है।
 
घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में सिंगोली थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि इस घटना से गांव बदनाम हो रहा है। समाज के प्रदीप जैन ने बताया कि रविवार रात मुनि महाराज कछाला गांव के हनुमान मंदिर में सोए हुए थे। यहां पर करीब 6-7 बदमाशों ने उनके साथ लाठी-डंडे से बुरी तरह से मारपीट की। उनके कपड़े फाड़ दिए। राहगीरों से जानकारी मिली, तब हम वहां पहुंचे। संतों से निवेदन कर अपने साथ लाए। वह सिंगोली आना नहीं चाहते थे। रात में जैन समाज के संत खान-पान नहीं करते हैं, इसलिए उन्होंने रात में दवाई भी नहीं ली, इलाज भी नहीं कराया। एक संत के सिर पर गंभीर चोट है। प्रशासन से मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
 
घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने घटना को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि जैन मुनियों पर हमले की घटना अत्यंत निंदनीय है। यह प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था का सबूत है। जैन मुनियों पर हमला करने वालों को कानून के मुताबिक दंडित किया जाए।
 
इस मामले में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि जैन मुनियों के साथ हुई घटना अत्यंत निंदनीय है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की ओर से ये घटना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संज्ञान में लाई गई। इसके बाद सिंगोली पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की। रात में ही टीम बनाकर पुलिस ने सभी छह आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी रखती है।
MadhyaBharat 14 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.