Since: 23-09-2009

  Latest News :
विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   आंधी-बारिश से बदला मौसम, यूपी-बिहार-कर्नाटक में 32 मौतें; दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश.   केंद्र ने नागरिकता नियमों में किए बदलाव, OCI आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा, 9 शव मिले; कई लापता, रेस्क्यू जारी.   सोनम की जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी शिलॉन्ग पुलिस, केस में बढ़ी हलचल.   MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा, शादी सीजन और होटल कारोबार पर बड़ा असर.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.   कांग्रेस भवन में सचिन पायलट की बैक-टू-बैक बैठकें, रणनीति पर मंथन शुरू.  
हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव की घटना के विरोध में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
guna,Hindu organizations protest ,Hanuman Jayanti procession
गुना । मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जयंती पर निकाले गए जुलूस पर हुए पथराव की घटना के विरोध में सोमवार को हिन्दू संगठनों ने सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी कर्नलगंज क्षेत्र की उस गली में जाने लगे, जहां विवाद हुआ था। इस पर पुलिस को हल्का लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ना पड़ा। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मांग की है कि पत्थर मारने वाले सभी अपराधियों को जल्दी गिरफ्तार किया जाए और इनके घरों पर बुलडोजर चलाए जाएं।


गौरतलब है कि बीते शनिवार को हनुमान जयंती पर गुना में शिवाजी नगर माता मंदिर से जुलूस निकाला गया था। आगे-आगे डीजे चल रहा था और उसके पीछे युवा नाचते हुए चल रहे थे। यह जुलूस देर शाम कर्नलगंज इलाके में पहुंचा। जुलूस कर्नलगंज मस्जिद के सामने रुक गया। कुछ समय बाद यहीं पर जुलूस पर पथराव हो गया, जिससे हालत बिगड़ गए। दोनों तरफ से पथराव होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को वहां से खदेड़ दिया। इस मामले में एफआईआर के बाद अब तक 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन घटना के बाद से लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ है। घटना के तीसरे दिन भी शहर में तनाव का माहौल है।


विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता सोमवार को शहर के हनुमान चौराहे पर एकत्रित हुए और आरोपितों के घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। काफी देर नारेबाजी के बाद तय कार्यक्रम के अनुसार सभी लोग कलेक्ट्रेट की ओर जाने लगे। इसी दौरान कुछ युवाओं ने कहा कि वह ज्ञापन देने नहीं आए हैं। ये कार्यकर्ता मुख्य जुलूस से अलग होकर हाट रोड तरफ निकल गए। जैसे ही ये लोग जगत दर्शन के सामने पहुंचे, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें वापस भेज दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी जगदीश कॉलोनी होते हुए प्रताप छात्रावास तरफ से कर्नलगंज के लिए निकलने की कोशिश करने लगे। हालांकि, पुलिस ने इन पर हल्का बल प्रयोग कर इन्हें वहां से खदेड़ा। कार्यकर्ता तितर-बितर हो गए। इसके बाद एक बार फिर सभी एकजुट होकर हनुमान चौराहा पहुंचे और नारेबाजी करते हुए जाम लगाने की कोशिश की। इसी बीच मुख्य जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

MadhyaBharat 14 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.