Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
'50 हैंड ग्रेनेड' वाले बयान पर बाजवा के खिलाफ केस दर्ज
new delhi, Case filed ,  grenades

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता एवं पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के "50 हैंड ग्रेनेड" वाले बयान को लेकर चंडीगढ़ से दिल्ली तक सियासत गरमा गई है। इस बयान को लेकर जहां मोहाली साइबर क्राइम थाने में बाजवा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है वहीं दिल्ली में पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस को इस तरीके से चुप नहीं कराया जा सकता है। सरकार की इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने कल चंडीगढ़ में प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

 

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने सोमवार को यहांं कहा कि प्रताप सिंह बाजवा की राज्य में खराब कानून व्यवस्था से जुड़ी चेतावनी को गंभीरता से लेने की बजाय सूबे के मुख्यमंत्री ने उन पर आतंकी समूहों से सम्बन्ध होने का आरोप मढ़ दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री को पता होना चाहिए कि आतंकवाद के कारण बाजवा ने अपने परिजनों को खोया है।

जयराम रमेश ने कहा कि कल एक टेलीविज़न इंटरव्यू में प्रताप सिंह बाजवा ने खुलासा किया था कि राज्य में 50 हैंड ग्रेनेड तस्करी कर लाए गए हैं। उनका यह बयान मीडिया में व्यापक रूप से रिपोर्ट की गई खबरों पर आधारित था और यह पिछले छह महीनों में पंजाब में लगभग 16 ग्रेनेड विस्फोटों के मद्देनजर आया था। दरअसल, बाजवा का बयान ऐसे समय पर आया, जब जालंधर में भारतीय जनता पार्टी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमला हुआ था।

गौरतलब है कि इस मामले में बाजवा के आवास पर एक काउंटर इंटेलिजेंस की टीम भेजी गई और अब उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता-2023 की धाराओं-  197(1)(डी) और 353(2) के तहत मोहाली साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज किया गया है। जयराम रमेश ने कहा कि इससे यह स्पष्ट है कि पंजाब के मुख्यमंत्री असुरक्षा और अक्षमता का प्रतीक बन चुके हैं। भ्रष्ट आम आदमी पार्टी का नेतृत्व घबराया हुआ है। इस वजह से मुख्यमंत्री डराने-धमकाने, बदनाम करने और धमकियों का सहारा ले रहे हैं लेकिन इससे कुछ भी असर नहीं पड़ने वाला है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाजवा के "50 हैंड ग्रेनेड" वाले बयान पर पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर बाजवा ने इस जानकारी का स्रोत नहीं बताया तो कानूनी कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि अगर बाजवा के पास कोई जानकारी थी तो उन्होंने सरकार को क्यों नहीं बताया? उन्होंने बाजवा पर पाकिस्तान में सक्रिय पंजाब विरोधी ताकतों से संबंध रखने का भी आरोप लगाया।

उधर, बाजवा ने अपने बयान से पीछे हटने से इनकार करते हुए कहा है कि मैं संवैधानिक पद पर हूं, स्रोत कहीं का भी हो सकता है। 1990 में मुझ पर बम अटैक हुआ था, अब भी मैं निशाने पर हूं। मैं अपने बयान पर कायम हूं। मुख्यमंत्री चाहे केस करें, मैं पूरा सहयोग दूंगा, लेकिन स्रोत नहीं बताऊंगा।

जयराम रमेश ने कहा कि पंजाब में शासन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को चुप नहीं कराया जा सकता। कांग्रेस राज्य में जनता की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

MadhyaBharat 14 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.