Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बाबा साहेब के संदेश को जन- जन तक पहुंचाने भाजपा मना रही समरसता दिवस : उप मुख्यमंत्री साव
raipur, BJP,Deputy Chief Minister Saw

रायपुर  । छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने साेमवार काे डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, डॉ. भीमराव अंबेडकर हमारे संविधान निर्माता है। वे देश के पहले विधि मंत्री रहे हैं और संविधान के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण विचार और सोच थी। बाबा साहेब देश से सामाजिक असमानता को दूर करना चाहते थे, वे सामाजिक समरसता का भाव लाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने पूरा जीवन संघर्ष किया।

 

साव ने कहा कि, वास्तविक रूप से उनके विचार जन जन तक जाए, इस उद्देश्य के साथ भारतीय जनता पार्टी ने उनके जन्म जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मना रही है। भाजपा हमेशा उनकी जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाती आ रही है। ये हमारे पार्टी के अनिवार्य कार्यक्रमों में से एक है।


उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, कांग्रेस ने पांच साल राज्य की कानून व्यवस्था को बदहाल किया है। प्रदेश को अपराध का गढ़ बनाया है, इसलिए कानून व्यवस्था पर कांग्रेस को कुछ कहने का अधिकार नहीं है। साव ने कहा कि, सीवरेज के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक बच्चे की मौत की दुखद खबर सामने आई, यह घटना परिवार के साथ हम सब के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। इसमें जिसने भी लापरवाही बरती है, इसकी जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। और इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसलिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।


साव ने कहा कि, हमारी सरकार ने औद्योगिक नीति में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई व्यवस्थाएं की है। सरकार ने पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है। और उसी का हिस्सा होम स्टेट है। बस्तर के कुछ गांवों में इसकी व्यवस्था हुई है। इसे व्यापक पैमाने पर करने के लिए हमारी सरकार प्रयास कर रही है।


उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, कांग्रेस ने हमेशा देश, समाज और लोगों के साथ अन्याय किया है। कांग्रेस ने महिलाओं, युवाओं, संवर्ण वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं किसानों के साथ 75 साल तक केवल अन्याय किया है। इस वजह से कांग्रेस बार बार न्याय यात्रा करती हैं। न्याय यात्रा करने से उनके पाप धुलने वाले नहीं है।

 

 

MadhyaBharat 14 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.