Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में विदेश मंत्रालय के अधिकारी को कंप्यूटर ऑपरेटर ने मारा थप्पड़
ujjain,Foreign Ministry official ,slapped by computer operator
उज्जैन । भगवान महाकाल की नगरी मध्य प्रदेश के उज्जैन में मंगलनाथ मंदिर में विदेश मंत्रालय के अधिकारी और उसके परिवार के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। विदेश मंत्रालय के अधिकारी मंगलनाथ मंदिर में भात पूजा कराने आए थे। यहां मंदिर के कंप्यूटर ऑपरेटर ने उन्हें थप्पड़ मारा और उन्हें हाथ पकड़कर गर्भगृह से बाहर निकाल दिया। विरोध करने पर अधिकारी के परिवार से भी बदसलूकी की। घटना सोमवार की है। मंगलवार को इसका वीडियो सामने आने के बाद मामला उजागर हुआ। चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी सुमित कुमार विदेश मंत्रालय में अधिकारी हैं। वे सोमवार को अपनी पत्नी, 10 वर्षीय बेटे, 70 वर्षीय माता-पिता और सास-ससुर के साथ भात पूजा के लिए मंगलनाथ मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने यहां सरकारी काउंटर से पूजा के लिए रसीद कटवाई और गर्भगृह के सामने अपनी बारी का इंतजार करने लगे। उस समय चार श्रद्धालु गर्भगृह में पूजा कर रहे थे। उनके बाहर निकलने के बाद तीन अन्य श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश दिया गया। इसी बीच सुमित कुमार अपने बेटे के साथ गर्भगृह में चले गए। यह देखकर मंदिर का कंप्यूटर ऑपरेटर ओमप्रकाश ठाकुर मौके पर पहुंचा। उसने सुमित कुमार को अपशब्द कहे और उनका हाथ पकड़कर गर्भगृह से बाहर धकेल दिया। अधिकारी ने इस रवैये का विरोध किया तो कर्मचारी ओमप्रकाश ठाकुर हाथापाई करने लगा। इसी दौरान कर्मचारी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। सुमित कुमार के परिवार ने बीच-बचाव किया तो ओमप्रकाश ने उनके साथ भी बदसलूकी की। मौके पर मौजूद श्रद्धालु, पुजारी और दूसरे कर्मचारियों ने ओमप्रकाश को रोका।
 
इस संबंध में मंगलनाथ मंदिर के प्रबंधक केके पाठक ने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश ठाकुर के खिलाफ प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा गया है। जल्द ही उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंदिर में देशभर से श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। इस तरह की घटनाएं मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं। ओमप्रकाश ठाकुर पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पहले उसे इसी तरह के एक मामले में उसे बर्खास्त किया गया था, लेकिन माफी मांगने पर दोबारा बहाल कर दिया गया था। अधिकारी सुमित कुमार की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 
MadhyaBharat 15 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.