Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
साइबर सेल ने समय रैना रणवीर इलाहाबादिया के बयान दर्ज किए
mumbai, Cyber ​​cell ,records statements

मुंबई । 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल की टीम ने मंगलवार को सभी पांच पैनलिस्ट समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्व मुखीजा, जसप्रीत सिंह और आशीष चंचलानी के बयान दर्ज किये हैं।


साइबर सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र साइबर सेल ने आज तीसरी बार समय और रणवीर से पूछताछ की है। इससे पहले महाराष्ट्र साइबर सेल ने कंटेंट क्रिएटर अपूर्व मुखीजा और आशीष चंचलानी के बयान दर्ज किए थे, जो इंडियाज गॉट लेटेंट के विवादास्पद एपिसोड का भी हिस्सा थे। यह जांच फरवरी में समय रैना के यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट में रणवीर के संदर्भ में की जा रही है। इस शो में रणवीर को एक प्रतियोगी के साथ अभद्र बातचीत करते हुए दिखाया गया था, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया था। इसी के बाद साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

 

इससे पहले स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना 28 मार्च को भी इसी मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल के अधिकारियों के सामने पेश हुए थे और छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी। काफी दिनों से वह भारत में नहीं थे और कई समन मिलने के बाद वह अपना बयान दर्ज कराने के लिए कुछ दिन पहले ही देश लौटे हैं।

शो के सभी पांच पैनलिस्ट समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्व मुखीजा, जसप्रीत सिंह और आशीष चंचलानी अपना बयान दर्ज कराने महाराष्ट्र साइबर पहुंचे।अपूर्व मुखीजा ने अपना बयान दर्ज कराया और दफ्तर से निकल गईं। दर्ज किये गए बयानों के बारे में साइबर सेल ने अधिकृत जानकारी मीडिया को नहीं दी है।

MadhyaBharat 15 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.