Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दुर्ग में ट्रैक्टर चालक ने छह लोगों को कुचला दो की मौत
raipur, Tractor driver crushed , two died

दुर्ग/रायपुर ।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम बेलौदी में एक ट्रैक्टर चालक ने बीती देर रात घर के बाहर बैठे 6 लोगों को कुचल दिया।इस हादसे में 1 बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अस्पताल ले जाते समय 1 महिला ने भी दम तोड़ दिया। वहीं परिवार 4 घायल सदस्यों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। 

दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात पीड़ित परिवार की महिलाएं और बच्चे रात में खाना खाने के बाद घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में 8 वर्षीय बच्ची संतोषी निषाद की मौत हो गई । जबकि 55 वर्षीय सरस्वती देशमुख ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं 4 लोग घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत ट्रैक्टर चालक को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया, और सड़क पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर तहसीलदार और पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। जेवरा सिरसा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है और चालक से पूछताछ की जा रही है।

 

 

 

MadhyaBharat 15 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.