Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रॉबर्ट वाड्रा गुरुग्राम जमीन सौदा मामले में लगातार तीसरे दिन ईडी के समक्ष हुए पेश
new delhi, Robert Vadra , ED

नई दिल्ली । कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा हरियाणा के ग्रुरुग्राम में स्थित जमीन सौदा मामले में लगातार तीसरे दिन गुरुवार को अपना बयान दर्ज कराने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नई दिल्‍ली कार्यालय पहुंचे। उनकी पत्नी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ कार्यालय तक आईं।

 

इससे पहले ईडी ने बुधवार को रॉबर्ट वाड्रा से लगातार दूसरे दिन हरियाणा के गुरुग्राम स्थित जमीन सौदे के मामले में लंबी पूछताछ की थी। इसके बाद ईडी ने गुरुग्राम स्थि‍त डीएलएफ लैंड डील घोटाले के मामले में रॉबर्ट वाड्रा को आज सुबह 11 बजे नई दिल्‍ली में स्थित एजेंसी के हेड क्‍वार्टर में पूछताछ के लिए बुलाया था। वाड्रा ने पूछताछ के बाद कहा था कि उन्हें सच पर भरोसा है और वे किसी भी तरह के दबाव का सामना करने के लिए तैयार हैं। ईडी के अधिकारियों ने इस मामले में मंगलवार को पहले दिन रॉबर्ट वाड्रा से करीब छह घंटे की मैराथन पूछताछ की थी।

 

प्रवर्तन निदेशालय हरियाणा में 2008 के एक जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहा है। आरोप है कि तत्कालीन भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्‍व वाली हरियाणा की कांग्रेस सरकार ने रॉबर्ट वाड्रा की इस डीएलएफ जमीन घोटाले में मदद की थी।

MadhyaBharat 17 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.