Since: 23-09-2009

  Latest News :
21वें दिन अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, जंतर-मंतर पर अनशन जारी.   देशभर में बारिश का असर, यूपी के सभी 75 जिलों में अलर्ट.   सुप्रीम कोर्ट: \'सेकेंड क्लास\' यात्री नहीं, सिर्फ कोच की श्रेणी.   देश के 60% हिस्से में फिर बदला मौसम, यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट.   20 जुलाई से मानसून सत्र, सरकार 7 अहम बिल करेगी पेश.   गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश मॉड्यूल से जुड़े 5 और संदिग्ध गिरफ्तार.   जनगणना के साथ होगा टैक्स सर्वे, प्रॉपर्टी और जलकर चोरी पर सरकार की नजर.   एमपी में मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, सीएम बोले- एक ही शादी को मिलेगी कानूनी मान्यता.   केंद्र की अफसरों को नसीहत, तेज फैसले और बेहतर कार्यशैली पर जोर.   वक्फ बोर्ड विवाद पर AIMIM का हमला, सनवर पटेल के सामाजिक बहिष्कार का ऐलान.   ग्वालियर-चंबल में उमस से राहत के आसार, 18 जुलाई से बारिश की संभावना.   ग्वालियर का \'मिनी पुरी\': 180 साल पुरानी जगन्नाथ रथयात्रा और अनोखी परंपराएं.   फर्जी मेडिकल डिग्रियों का बड़ा नेटवर्क, हर महीने जांच में सामने आ रहे नकली प्रमाणपत्र.   महादेव बेटिंग ऐप केस: शेफाली बग्गा से ED की दो दिन पूछताछ, 30 लाख कैश पर सवाल.   राज्य खेल अलंकरण के लिए 5 अगस्त तक आवेदन, खिलाड़ियों को 5 लाख तक पुरस्कार.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, सरकार को कई मुद्दों पर घेर रही कांग्रेस.   री-NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ के शिपराक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर.   1261 करोड़ की फोरलेन सड़क में 4 साल में दरारें, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवा.  
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
dhar, Bike rider dies , high speed truck
धार । जिले के इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की माैत हाे गई, जबकि महिला और उसका दाे साल का बच्चा घायल हुए है। घायलाें काे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।
 
जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम दिलीप है। दिलीप गुरुवार सुबह अपनी बहन सीमा और उसके 2 साल के बेटे यश के साथ धार के एक निजी अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान बोधवाड़ा क्षेत्र में सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक एन 01 एडी 6568 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दिलीप की माैके पर ही माैत हाे गई, जबकि सीमा और यश गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल के डॉक्टर राहुल के अनुसार, सीमा का पैर फ्रैक्चर हुआ है। उन्हें उपचार के बाद वार्ड में भर्ती किया गया है। मृतक दिलीप के पिता का नाम पुनिया है और सीमा के पति का नाम धीरेंद्र है। सुचना मिलते ही तिरला पुलिस मौके पर पहुंच गई है। टीआई ज्योति पटेल ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
 
 
 
MadhyaBharat 17 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.