Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
झोपड़ी में आग लगने से अंदर सो रही पांच साल की मासूम बच्ची की जिंदा जलकर मौत
dabra, five-year-old , hut was burnt

डबरा । ग्वालियर जिले के डबरा में आदिवासी कॉलोनी गाजना में एक झोपड़ी में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। हादसे में झाेपड़ी के अंदर साे रही पांच साल की मासूम बच्ची की जिंदा जलकर माैत हाे गई। घटना के समय बच्ची के माता पिता ईंट के भट्टे पर का करने चले गए थे। सूचना के बाद माैके पर फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन तब तक झोपड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। भितरवार के एसडीओपी जितेंद्र नगाइच तत्काल मौके पर पहुंच गए थे और स्थिति को देखा। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।


जानकारी के अनुसार घटना डबरा में भितरवार की आदिवासी कॉलोनी गाजना में बुधवार रात करीब 11 बजे की है। अरविंद आदिवासी 5 साल की सुहानी को झोपड़ी में छोड़कर ईंट के भट्टे पर गया था। अरविंद और उसकी पत्नी ईंट भट्टे पर काम करते हैं। एसडीओपी जितेंद्र नगाइच, थाना प्रभारी बेलगड़ा अजय सिकरवार और तहसीलदार भीतरवार धीरज सिंह परिहार मौके पर पहुंचे। भितरवार से फायर ब्रिगेड भी आई, लेकिन झोपड़ी जल चुकी थी। एसडीओपी ने बताया कि बच्ची का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। बच्ची के पिता अरविंद आदिवासी ने बताया, पत्नी से विवाद हुआ था। वह घर से चली गई थी। मैं भी उसके पीछे गया। घर का दरवाजा लगाकर गया था। छोटा भाई आया भट्टे से बुलाकर लाया। घर पहुंचे तो देखा सब कुछ खत्म हो चुका था। आग कैसे लगी यह नहीं पता।

एसडीएम देवकी नंदन सिंह बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। घर पर गैस कनेक्शन भी नहीं है। चूल्हे पर खाना बनता था पर वह भी शाम को ही बन गया था। बच्ची का पिता बीड़ी पीता था। आशंका जताई जा रही है कि बीड़ी या चिमनी से आग लगी हो। परिवार को राहत राशि के रूप में चार लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का प्रकरण बनाया जा रहा है। 10 हजार रुपये अंत्येष्टि सहायता के लिए दिए जाएंगे। 50 किलो खाद्यान्न सहित अन्य जरूरी सामान भी तत्काल उपलब्ध कराया जा रहा है।

 
 
MadhyaBharat 17 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.