Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मंदसौर में चल रहें महासोमयज्ञ में शामिल हुए मुख्यमं
mandsour, Chief Minister participated, Maha Somayagya

मंदसौर  ।  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार शाम को मंदसौर पहुंचे और यहां चल रहे महासोमयज्ञ में आहुति दी। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम को 7.15 बजे मंदसौर पहुंचे और सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सोमयज्ञ में सम्मिलित होकर आहुति दी।

 

मुख्यमंत्री  नीमच से कार के माध्यम से मंदसौर आए। महासोमयज्ञ में आहुति देने के बाद मंदसौर सर्वसमाज ने मंदसौर नगर में शराबबंदी करने पर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। इस अवसर पर मंदसौर नगर के प्रमुख समाजों के जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया विशेष रूप से उपस्थित थे।  पूज्यपाद वैष्णवाचार्य गोस्वामी पद्मभूषण डॉ. श्री गोकुलोत्सव जी महाराज श्री ने यज्ञशाला में मुख्यमंत्री को बताया कि महासोमयज्ञ के दर्शन करने से हमारी दृष्टि में काम, क्रोध, मद, लोभ, ईर्ष्या द्वेष जैसे भाव समाप्त हो जाते हैं। फिर हमारे विशुद्ध नेत्रों की दृष्टि से हम जो सृष्टि देखते हैं वह अत्यंत ही सुंदर निर्मल पवित्र और सकारात्मक दृष्टिगोचर होती है। जिस प्रकार से कंप्यूटर में एंटीवायरस सॉफ्टवेयर से सारे वायरस दूर हो जाते हैं वैसे ही सोमयज्ञ करने से भी एंटीवायरस सिस्टम के तहत हमारे अंदर की सारी विकृतियां समाप्त हो जाती है। सोम यज्ञ करने वालों को दीक्षा मंत्र दिया जाता है जो उनके जीवन के हर कठिन मार्ग की बाधाएं दूर करता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर यज्ञ में आहुति देकर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की।

 

 

MadhyaBharat 17 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.