Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
शराब घोटाले के आरोपित पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा के घर सीबीआई की छापेमारी
raipur, CBI raids, IAS Anil Tuteja

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आरोपित पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा के कटोरा तालाब, सिविल लाइन स्थित घर शुक्रवार को दिल्ली से आई सीबीआई की टीम ने छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई नान (नागरिक आपूर्ति राशन घोटाला), महादेव ऐप, कोयला तथा आबकारी घोटालों से जुड़े मामलों में की जा रही है। टीम में करीब आधे दर्जन से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। हालांकि अभी तक किसी भी स्तर पर इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अनिल टूटेजा शराब घोटाले में एक वर्ष से अधिक समय से केंद्रीय जेल रायपुर में बंद हैं।

 

सूत्रों के अनुसार सीबीआई की टीम द्वारा तलाशी कार्रवाई जारी है। सीबीआई के अधिकारी घर पर पत्नी, बेटे और अन्य परिजनों से पूछताछ और कागजी, डिजिटल दस्तावेज की छानबीन कर रहे हैं। अनिल टूटेजा शराब घोटाले में एक वर्ष से अधिक समय से केंद्रीय जेल रायपुर में बंद हैं।

उल्लेखनीय है कि पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाले में एक वर्ष से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रहने के आधार पर सशर्त जमानत दी थी। लेकिन केवल ईडी के केस में राहत मिली है। उनके खिलाफ ईओडब्ल्यू ने भी केस दर्ज किया है, जिसकी वजह से जमानत मिलने के बाद भी वह जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे।

अनिल टुटेजा छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के आरोपियों में से एक हैं। ईडी के अनुसार, भूपेश बघेल सरकार के समय सरकारी शराब के नाम पर 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाले किया गया है।

 

MadhyaBharat 18 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.