Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
रतलाम में ट्रैक्टर चला रहे 12 साल के बच्चे की उसके नीचे दबने से मौत
ratlam,  driving a tractor, died

रतलाम। रतलाम में ट्रैक्टर चला रहे 12 साल के बच्चे की उसके नीचे दबने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब नाबालिग खेत से ट्रैक्टर चलाकर ला रहा था। इस दाैरान ट्रैक्टर असंतुलित हाेकर रोड किनारे बिजली खंबे से टकराकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से बालक की माैके पर ही माैत हाे गई।

 

जानकारी के अनुसार घटना शनिवार सुबह 11.30 बजे की जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र की है। मृतक का नाम बलराम (12) पुत्र गोविंद सिंह निवासी गांव गोठड़ा है। उसके पिता खेत पर ट्रैक्टर खड़ा करके कुछ काम से गए थे। ट्रैक्टर की चाबी ट्रैक्टर के बॉक्स में रखी थी। बेटा बलराम ने चाबी निकालकर ट्रैक्टर लेकर रिंगनोद की तरफ होते हुए गांव गोठड़ा की ओर जा रहा था। रास्ते में रोड किनारे ट्रैक्टर असंतुलित हो गया जिसे वह कंट्रोल नहीं कर पाया। ट्रैक्टर-ट्रॉली राधेश्याम गायरी के खेत में पलटी खा गई। राहगीरों व आसपास खेतों में काम कर रहे लोग खेत की तरफ दौड़े। जैसे-तैसे बच्चे को निकाला लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना पर रिंगनोद थाने से सब इंस्पेक्टर रूघनाथसिंह मईड़ा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पंचनामा बनाकर शव जावरा अस्पताल भेजा। दोपहर में पाेस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

 
MadhyaBharat 19 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.