Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
एसएफ के जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
khargon,SF jawan ,committed suicide
खरगोन । मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के गोगावां नगर में शीतला माता मंदिर की सुरक्षा में तैनात एसएफ (स्पेशल फोर्स) के जवान ने शुक्रवार की शाम ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान ने अपनी सर्विस राइफल की ट्रिगर गर्दन पर रखकर गोली चला दी, जिससे गोली सिर के पार होकर सात फीट ऊपर चद्दर के भी पार हो गई। इससे मौके पर ही जवान की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।


आरक्षक मूल रूप से भिंड का निवासी राजकुमार शर्मा वर्तमान में अपने परिवार के साथ इंदौर में निवास कर रहा था, वह फर्स्ट बटालियन की सी कंपनी में तैनात था। अधिकारियों के मुताबिक वह 7 अप्रैल को ही गोगावां में पदस्थ हुआ था। शुक्रवार को जवान राजकुमार गोगावां में शीतला माता मंदिर के सामने स्थित चौकी पर ड्यूटी कर रहा था। शाम पांच बजे जवान महिपाल जाट ड्यूटी पर पहुंचा तभी उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह तत्काल मौके पर पहुंचा, तो जवान राजकुमार का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। घटना के बाद चौकी क्षेत्र को सील कर दिया गया है। एफएसएल टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।


जानकारी मिलते ही अधीक्षक धर्मराज मीना मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एएसपी नरेंद्र सिंह रावत, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट सुनील मकवाना भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना स्थल से एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी धर्मराज मीणा ने एफएसएल टीम के साथ लगभग तीन घंटे तक जांच की। उन्होंने मृतक के संबंध में जानकारी जुटाई। कंपनी कमांडेंट और साथियों से चर्चा की।


एसपी मीणा ने बताया कि राजकुमार 10 दिन पहले ही ड्यूटी पर आए थे। उन्होंने किसी तरह की परेशानी शेयर नहीं की। वह खुश थे। एसपी ने बताया शीतला माता चौकी के पास गार्ड रूम में जवान राजकुमार शर्मा (42) ने शुक्रवार शाम 4.57 बजे खुद पर गोली चलाई। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच कर रहे हैं। एफएसएल की टीम भी कार्रवाई में लगी है। पुलिस विवेचना के बाद ही आत्महत्या के कारण का खुलासा होगा।
MadhyaBharat 19 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.