Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
जेईई मेन सत्र-2 के नतीजे घोषित
new delhi, JEE Main session , results declared

नई दिल्ली । राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को इंजीनियरिंग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई-मेन) 2025 सत्र-दो के नतीजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए। फिलहाल, एनटीए ने केवल पेपर 1 (बीई/बीटेक) के नतीजे घोषित किए हैं। पेपर 2 (बीआर्क/बीप्लानिंग) के नतीजे अभी भी प्रतीक्षित हैं। इस साल, कुल 24 छात्रों को पेपर 1 (बीई/बीटेक) में 100 पर्सेंटाइल मिले हैं।
राजस्थान में सात उम्मीदवारों ने 100 एनटीए स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में तीन-तीन 100 एनटीए स्कोर धारक हैं। पश्चिम बंगाल, गुजरात और दिल्ली में दो-दो, जबकि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में एक-एक टॉपर अपने राज्यों से हैं।
एनटीए ने 2 से 8 अप्रैल तक जेईई मेन 2025 का दूसरा सत्र आयोजित किया था। जेईई मेन सत्र 2 के परिणाम में जेईई एडवांस्ड, ऑल इंडिया रैंक होल्डर्स और राज्यवार टॉपर्स के लिए कट-ऑफ शामिल है।
जेईई मेन पेपर 1 के अप्रैल 2025 सत्र 2 में कुल 9,92,350 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 6,81,871 पुरुष और 3,10,479 महिला शामिल थे। इनमें सबसे ज़्यादा उम्मीदवार सामान्य श्रेणी में 3,72,675 (2,50,849 महिलाएं और 1,21,826 पुरुष) थे। उसके बाद ओबीसी श्रेणी में 3,74,860 उम्मीदवार (2,58,274 पुरुष और 1,16,586 महिला) थे। ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 1,12,790 उम्मीदवार (80,200 पुरुष और 32,590 महिला) दर्ज किए गए। एससी श्रेणी में 97,887 (68,872 पुरुष और 29,015 महिला) और एसटी श्रेणी में सबसे कम 34,138 (23,676 पुरुष और 10,462 महिला) उम्मीदवार थे।
परीक्षा में 100 का एनटीए स्कोर प्राप्त करने वाले छात्रों की सूची में सबसे अधिक सात उम्मीदवार राजस्थान से हैं। इनमें मोहम्मद अनस, आयुष सिंघल, लक्ष्य शर्मा, रजित गुप्ता, सक्षम जिंदल, अर्णव सिंह और ओम प्रकाश बेहरा शामिल हैं। वहीं उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना से तीन-तीन उम्मीदवार हैं। उत्तर प्रदेश के श्रेयस लोहिया, सौरव, कुशाग्र बैगहा, महाराष्ट्र के आयुष रवि चौधरी, सानिध्य सराफ और विशद जैन, तेलंगाना के हर्ष ए गुप्ता, वंगाला अजय रेड्डी, बानी ब्रता माजी। पश्चिम बंगाल, गुजरात, दिल्ली के दो-दो उम्मीदवार हैं। पश्चिम बंगाल के अर्चिस्मान नंदी और देवदत्त माझी, गुजरात की आदित प्रकाश भागड़े, शिवेन विकास तोषनीवाल और दिल्ली के दक्ष और हर्ष झा। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के एक-एक उम्मीदवार हैं। कर्नाटक के कुशाग्र गुप्ता और आंध्र प्रदेश के साई मनोग्ना गुथिकोंडा हैं।

MadhyaBharat 19 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.