Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
तेज रफ्तार ट्रक ने माेटरसाइकिल सवार दंपति को मारी टक्‍कर
balod,   speeding truck hit, couple riding a motorcycle

बालोद । बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने माेटरसाइकिल सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में माेटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। वहीं महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पंचनामा कार्रवाई उपरांत पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गंभीर घायल महिला काे अस्पताल में भर्ती कराया है। पति-पत्नी माेटरसाइकिल से शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।


जानकारी के अनुसार, फूलसिंह साहू उम्र 36 वर्ष ग्राम रवेलीदीही थाना नंदनी का रहने वाला है। आज वह अपनी पत्नी टिकेश्वरी साहू के साथ ग्राम भेंगरी शादी कार्यक्रम में जा रहा था। इसी दौरान उनकी माेटरसाइकिल ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक में फंसकर माेटरसाइकिल चालक सड़क पर काफी दूर तक घसीटाता रहा, जिससे उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए। घटना के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं नंदनी थाना पुल‍िस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। 

 

 

MadhyaBharat 19 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.