Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
पुणे जिले के कद्दावर नेता संग्राम थोपटे ने छाेड़ी कांग्रेस
mumbai, Sangram Thopte, left Congress

मुंबई । पुणे जिले में कांग्रेस पार्टी को करारा झटका लगा है। जिले के कद्दावर नेता संग्राम अनंतराव थोपटे ने कांग्रेस पार्टी काे छोड़ दिया है। रविवार काे थोपटे ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को भेज दिया है। अटकलें लग रही है कि थोपटे बहुत जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं।


पुणे जिले के पूर्व विधायक संग्राम थोपटे कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हैं। संग्राम थोपटे के पिताजी अनंतराव थोपटे भोर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक बन चुके हैं और वे राज्य में मंत्री भी थे। इसके बाद भोर विधानसभा क्षेत्र से संग्राम थोपटे तीन बार विधायक बने, लेकिन हालही में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। महाविकास आघाड़ी के कार्यकाल में संग्राम थोपटे को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की जोरदार चर्चा थी, लेकिन अचानक पार्टी ने नाना पटोले को विधानसभा अध्यक्ष बना दिया था, तब से ही थोपटे कांग्रेस से नाराज थे।

 

माना जा रहा है कि इसी नाराजगी के चलते आज संग्राम थोपटे ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित अपना इस्तीफा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को ईमेल के जरिए सौंपा है। इसके बाद थोपटे ने भोर क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अनंतराव थोपटे कॉलेज के फार्मेसी हॉल में बैठक कर अपने समर्थकों से चर्चा की। अटकलें लग रही हैं कि थोपटे भाजपा में शामिल होने का निर्णय ले सकते हैं।

 

MadhyaBharat 20 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.