Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
 Indore ,  Chintu Chaukse ,arrested by police
इंदौर । इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को पुलिस ने रविवार काे गिरफ्तार किया है। पुलिस उन्हें घर से हीरा नगर थाने लाई, जहां प्राथमिक कार्रवाई के बाद एमवाय अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया। गिरफ्तारी के बाद चिंटू चौकसे के समर्थकों ने थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की।
 
दरअसल, भाजपा कार्यकर्ता कपिल पाठक की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। उनके वार्ड में शनिवार रात को पानी के टैंकर को लेकर बच्चों में विवाद हो गया था। इसमें बड़े शामिल हो गए। जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी। घटना में भाजपा कार्यकर्ता कपिल पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत भी उन्हीं की ओर से दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने चिंटू चौकसे और सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य छह आरोपी फरार हैं। बीजेपी कार्यकर्ता कपिल पाठक ने चौकसे समेत 8 लाेगाें के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी की जानकारी लगते ही कांग्रेस कार्यकर्ता थाने के बाहर जमा हो गए। सरकार और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की। एमवाय अस्पताल में मेडिकल चेकअप के दौरान चिंटू चौकसे ने कहा कि यह अंधेर नगरी चौपट राजा है। मैं उस जगह मौजूद ही नहीं था। जो घटना मामूली थी, उसे आईपीसी की धारा 307 (हत्या की कोशिश) में बदल दिया गया है। यह जंगलराज नहीं तो और क्या है? यह भाजपा की सरकार है।
 
गिरफ्तारी के विरोध में आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता पलासिया स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय मुलाकात करने पहुंचे। पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा मामले में कमिश्नर संतोष सिंह से बात करने उनके दफ्तर पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा, जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, पूर्व विधायक अश्विन जोशी और शोभा ओझा भी थे। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा- हम कांग्रेसी भेड़ बकरी हैं। पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस चिंटू चौकसे को जल्द न्यायालय में पेश करेगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करना बीजेपी सरकार की आदत बन गई। चिंटू चौकसे पर मामला दर्ज करना असंवैधानिक है। हमने डीजीपी से मिलने का समय मांगा है। इंदौर में कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट है। सरकार के अत्याचारों से कांग्रेस डरने वाला नहीं है।
 
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामस्नेही मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात कपिल पाठक और चिंटू चौकसे के बच्चों के बीच विवाद हुआ। ये थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के बीच झगड़े में बदल गया। इसी मामले में देर रात कपिल पाठक की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने चौकसे द्वारा खुद पर फावड़े और लोहे की रॉड से प्राणघातक हमला करने का आरोप लगाया। कपिल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मेडिकल रिपोर्ट से भी इसकी पुष्टि हुई है। दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं, लेकिन उन्होंने अब तक केस नहीं कराया है। मामले में चिंटू चौकसे और सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया है। रोहन चौकसे, ईशान चौकसे, राधेश्याम चौकसे, गौरव चौधरी, सुमित ठाकुर, रवि प्रजापति और एक अन्य अज्ञात आरोपी फरार हैं। हमारी टीम लगातार प्रयास कर रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
 
 
 
MadhyaBharat 20 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.