Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
शातिर ठग ने एसबीआई बैंक के रिटायर्ड डिप्टी मैनेजर से 11 लाख 88 हजार की ठगी
jagdalpur,   retired deputy manager ,SBI bank
जगदलपुर । जिले के थाना काेतवाली क्षेत्र में शातिर ठग ने एसबीआई बैंक के एडीबी ब्रांच के रिटायर्ड डिप्टी मैनेजर से लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के रिन्यूअल के नाम से आनलाईन 20 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी करने के बाद 9 लाख 2 हजार रुपये लाैटा दिए, लेकिन 11 लाख 88 हजार से ज्यादा रुपये अभी तक नहीं लौटाए हैं। इस घटना के बाद पीड़ित रिटायर्ड बैंक कर्मचारी ने इस मामले को लेकर आज रविवार को आरोपित के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है।
 
मिली जानकारी के अनुसार एसबीआई बैंक के एडीबी ब्रांच में डिप्टी मैनेजर के पद में पदस्थ शहर के मोतीलाल नेहरू वार्ड निवासी आनंद राव देशमुख बीते वर्ष 2015 में सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से एक पॉलिसी करवाया था। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से उन्होंने पॉलिसी की केवल एक किश्त ही जमा की थी, इसके बाद उन्होंने इस पॉलिसी पर ध्यान नहीं दिया। इसी दौरान वर्ष 2023 के अक्टूबर माह में एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे उनके मोबाइल फोन कर उनकी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यूअल करने का उन्हें झांसा दिया। लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी को रिन्यूअल करने का झांसा देकर अज्ञात व्यक्ति ने उनसे वर्ष 2023 से लेकर वर्ष 2025 के अप्रैल माह तक एक बैंक खाते में अलग-अलग किश्तों में लगभग 20 लाख से ज्यादा रुपये ऐंठ लिए। जब इस बात की जानकारी आनंद राव देशमुख के बेटे को पता चली तो उसने शक करते हुए अज्ञात व्यक्ति के फ़ोन नम्बर पर उससे सम्पर्क किया। बेटे के द्वारा अज्ञात व्यक्ति से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उनके पिता की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यू नहीं हुई है। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने पूरी रकम वापस करने की बात कही। कुछ दिनों के बाद अज्ञात व्यक्ति ने विभिन्न माध्यमों से पीड़ित के बैंक खाते में 9 लाख 2 हजार रुपये जमा कर दिए। लेकिन 11 लाख 88 हजार से ज्यादा रुपये अभी तक नहीं लौटाए हैं। जिसके बाद पीड़ित ने रविवार काे इस मामले को लेकर आरोपित के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

MadhyaBharat 20 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.