Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नर्मदा नदी में डूबने से 12वीं की छात्रा की मौत
mandla, Class 12 student die, Narmada river

मंडला । मंडला जिले के महाराजपुर में रविवार को नर्मदा नदी में डूबने से एक छात्रा की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू कर शव काे बाहर निकाला। महाराजपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान बेहंगा गांव निवासी रिया कुशराम (17) के रूप में हुई है। वर्तमान में वह अपने मामा के घर कारिकोन में रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस के अनुसार, रिया अपनी सहेली श्रृष्टि (13) और स्वाति मर्सकोले और रिश्तेदारों के साथ कुंभ स्थल घाट पर नहाने गई थी। इस दौरान रिया और श्रृष्टि गहरे पानी में चली गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने श्रृष्टि को बचा लिया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन रिया गहरे पानी में लापता हो गई।


घटना की सूचना महाराजपुर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को दी गई। एसडीआरएफ की टीम ने करीब 2 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद रिया का शव नर्मदा नदी से बरामद किया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। महाराजपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 
MadhyaBharat 20 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.