Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बोकारो में पुलिस मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर
bokaro, Eight Naxalites killed , police encounter

बोकारो । झारखंड के बोकारो जिले में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड पुलिस के साथ सोमवार को हुई मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, यह मुठभेड़ बोकारो के लुगू पहाड़ की तलहटी में सोसो टोला के निकट हुई। इसमें आठ नक्सली मारे गए । नक्सलियों में से कई के इनामी होने की भी सूचना है। मुठभेड़ एक करोड़ के इनामी नक्सली विवेक के दस्ते के साथ हुई है। मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए।
झारखंड पुलिस मुख्यालय के अनुसार, नक्सलियों के एक बड़े दल के इलाके में ठहरने की सूचना पर अभियान के लिए निकले सुरक्षा बलों पर नक्सलियों ने फायरिंग की। इसके बाद जवाबी हमले में झारखंड पुलिस और केंद्रीय बलों के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ फायरिंग की। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। झारखंड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एक करोड़ के इनामी नक्सली विवेक के दस्ते के साथ यह मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में विवेक के कई साथियों के मारे जाने की सूचना है। जानकारी के अनुसार जंगल से 8 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। सभी की पहचान की कोशिश की जा रही है। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता और आईजी अभियान एवी होमकर ने बताया कि आठ नक्सली मारे गए है। मुठभेड़ जारी है। भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।

 

MadhyaBharat 21 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.