Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में एक जवान का बलिदान
raipur,   soldier sacrificed , IED blast

बीजापुर/रायपुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार को हुए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान बलिदानी हो गया। 19वीं बटालियन छत्तीसगढ़ आर्म्ड फाॅर्स के जवान मनोज पुजारी (26वर्ष ) तोयनार-फरसेगढ़ सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जानकारी के अनुसार मनोज पुजारी रोड सेक्योरिटी ऑपरेशन ड्यूटी पर थे। घटना स्थल मोरमेड जंगल में स्थित है, जो तोयनार से लगभग 4 किलोमीटर दूर फरसेगढ़ की ओर है। उन्होंने बताया कि जब जवानों की टुकड़ी सड़क निर्माण स्थल की ओर गश्त कर रही थी, उसी दौरान यह विस्फोट हुआ। ब्लास्ट इतना तीव्र था कि जवान का मौके पर ही बलिदान हो गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ियाँ रवाना कर दी गई हैं। इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि इस ऑपरेशन की विस्तृत रिपोर्ट अभियान पूर्ण होने के बाद में जारी की जाएगी।

MadhyaBharat 21 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.