Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र को लेकर दिया बड़ा बयान
datia,  Dheerendra Krishna Shastri , Hindu Rashtra

दतिया । बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार को दतिया पहुंचे। यहां उन्हाेंने प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी के दर्शन किए। उन्होंने वन खंडेश्वर महादेव का अभिषेक किया और धूमावती माता को दंडवत प्रणाम किया। उनके आगमन की खबर सुनकर सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए।

 

मां बगलामुखी देवी के दर्शन और पीठ परिसर स्थित प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव का अभिषेक कर उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दाैरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र को लेकर बड़ा बयान दिया। धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि मैं जब भी यहां से निकलता हूं माता भगवती से आशीर्वाद जरूर लेता हूं, माता की मुझ पर कृपा भी है। मैंने मां पीतांबरा से भारत को हिंदू राष्ट्र बनने की प्रार्थना की है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पश्चिम बंगाल की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद के हिंदुओं का पलायन रुके, इसके लिए मां भगवती से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं का अपने ही देश में घर छोड़कर भागना दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर हिंदू एकजुट न हुआ तो यहां भी बांग्लादेश जैसे हालात बन जाएंगेl

 

धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि कश्मीर फाइल्स और बांग्लादेश में जो अत्याचार देखें है उसका लाइव प्रसारण पश्चिम बंगाल में चल रहा है। मुर्शिदाबाद में हिंदू मंदिर और बेटियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर घटना वहां की सरकार की भूमिका पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। विशेष रूप से इस विषय को समझना चाहिए और धरातल पर उतर कर हिंदुओं की मदद वहां की सरकार को करना चाहिए। 

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री झांसी से सड़क मार्ग द्वारा दतिया पहुंचे थे। वे सुबह करीब 11:15 बजे पीतांबरा पीठ पहुंचे और दर्शन के बाद ग्वालियर के लिए रवाना हो गए।
 
 

 

MadhyaBharat 21 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.