Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो उज्जैन के चार युवकों की मौत
neemuch, Four youths ,Ujjain died
नीमच । मध्य प्रदेश-राजस्थान की सीमा पर नीमच-नसीराबाद राजमार्ग पर रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार (स्कॉर्पियो वाहन) अनियंत्रित होकर सामने से जा रहे कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। कार सवार सभी लोग उज्जैन के रहने वाले हैं। ये लोग सांवरिया सेठ दर्शन करने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।
 
नयागांव थाना पुलिस ने बताया कि हादसा मध्य प्रदेश-राजस्थान की सीमा पर हुआ। उज्जैन जिले के इंगोरिया गांव के रहने वाले सात लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर रविवार की रात राजस्थान में स्थित सांवरिया सेठ दर्शन के लिए निकले थे। रात करीब साढ़े 11 बजे वे नीमच जिले के नयागांव से कुछ दूर चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा कोतवाली क्षेत्र में पहुंचे। यहां बांगरेड़ मामादेव गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई। बाद में दूसरी लेन में सामने से आ रहे कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसका एक हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।
 
पुलिस के अनुसार हादसे में स्कॉर्पियो में सवार गौरव कुमार पवार, अनिल भांबी, राजा और संजू भांबी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक, योगेश और सुनील गंभीर रूप से घायल हुए। इनकी उम्र 18 से 27 साल के बीच है। घायलों को निंबाहेड़ा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उदयपुर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर चित्तौड़गढ़ के एएसपी बद्रीलाल राव भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
MadhyaBharat 21 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.