Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
घर में खेलते समय विस्फोट से चार बच्चे झुलसे
betul, Four children ,sustained burn injuries
बैतूल । जिले के ग्राम मिलानपुर में सोमवार दोपहर में घर में खेलने के दाैरान विस्फोट से चार बच्चे झुलस कर बुरी तरह से घायल हो गए। उनके हाथ-पैर में गहरे घाव हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। परिजन ने कहा कि बच्चे खराब बैटरी लेकर आए थे। खेलने के दौरान ये हादसा हो गया।
 

जानकारी अनुसार घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के मिलानपुर गांव में सोमवार दोपहर की है। घायलों में तीन परिवारों के चार बच्चे शामिल हैं। बच्चों के हाथ-पैर में गहरे जख्म हैं। ग्राम मिलानपुर में निवासरत आठ वर्षीय अंकित पुत्र अशोक सलामे, नौ वर्षीय बबीता पुत्री मनिष सलामे, सात वर्षीय अंकिता पुत्री अशोक सलामे और 13 वर्षीय नीलम पुत्री रमेश सरियाम घायल हुई हैं। घर में मौजूद संगीता सलामे ने विस्फोट की आवाज सुनी, तो वह कमरे में गई। चारों तरफ धुंआ फैला हुआ था। बच्चे घायल पड़े थे। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। घायल बबीता ने बताया कि वह कमरे में थी। इस दौरान दूसरे बच्चों ने डायनामाइट को बैटरी से जोड़ दिया। वह मौके पर ही फूट गया। उसे चेहरे, हाथ और पैर में उसके टुकड़े लगे हैं। घायल अंकित सलामे ने बताया कि बैटरी से तार जोड़ते ही फूट गया। हम सबको चोट आई।

बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंची अंकित की मां संगीता ने बताया कि बच्चे घर में पीछे के कमरे में खेल रहे थे। तभी धमाका हुआ। मैं भागकर वहां पहुंची। वह काला-काला था बैटरी जैसा। वहीं परिजन आकाश ने बताया कि बच्चे बाइक की खराब बैटरी घर लेकर आए थे। उसी में विस्फोट हुआ है।घायल बच्चे की मां संगीता सलामे ने बताया कि बच्चे नदी की तरफ से खेलते हुए घर आए थे। धूप की वजह से मैंने इन्हें घर में खेलने के लिए कहा। इसी दाैरान उन्हाेंने कमरे में कुछ फाेड़ लिया जाे बैटरी जैसा लग रहा था। वहीं दूसरी तरफ जिला अस्पताल के सर्जरी स्पेशलिस्ट डाॅ. रंजित राठाैर ने कहा कि बैटरी फटने से ऐसी चाेट नहीं आती। बच्चाें के हाथ पैर में एक से डेढ़ सेंटीमीटर तक के जख्म है। वे डाइनामाइट जैसी विस्फाेटक वस्तु के फटने से ही हाे सकते हैं।

टीआई अंजना धुर्वे ने बताया कि हादसे में घायल हुए बच्चे आपस में रिश्तेदार हैं। विस्फोट की बारीकी से जांच कर रहे हैं। देख रहे हैं कि इसमें कोई संदिग्ध वस्तु तो नहीं है। प्रारंभिक तौर पर यह बैटरी का विस्फोट बताया जा रहा है। जांच के दौरान यहां विस्फोटक जैसा कुछ भी नहीं मिला है। फॉरेंसिक टीम से जांच करवाई जाएगी।

 
 
 
MadhyaBharat 21 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.