Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सीमा पर तनाव से शेयर बाजार में तेज गिरावट
new delhi, Sharp fall ,  stock market

नई दिल्ली । पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बने तनाव के माहौल की वजह से आज घरेलू शेयर बाजार तेज गिरावट का शिकार हो गया। दिन के पहले सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक 1.5 प्रतिशत से अधिक टूट गए। हालांकि, दिन के दूसरे सत्र में खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाया, जिसकी वजह से शेयर बाजार की स्थिति में कुछ सुधार भी हुआ। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.74 प्रतिशत और निफ्टी 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।


आज दिन भर के कारोबार के दौरान रियल्टी, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और फार्मास्यूटिकल सेक्टर के शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। इसी तरह एनर्जी, ऑटोमोबाइल, मेटल, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस और टेक इंडेक्स भी कमजोरी के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, बीएसई और एनएसई में आज सिर्फ आईटी सेक्टर में मजबूती नजर आई। निफ्टी का आईटी इंडेक्स आज 0.72 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। ब्रॉडर मार्केट में भी आज बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.44 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 2.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के कारोबार का अंत किया।


आज शेयर बाजार में आई गिरावट के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब पौने नौ लाख करोड़ रुपये की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 420.83 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 429.63 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 8.80 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।


आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,084 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 715 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 3,248 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 121 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,569 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 341 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 2,228 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 7 शेयर बढ़त के साथ और 23 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 9 शेयर हरे निशान में और 41 शेयर लाल निशान में बंद हुए।
बीएसई का सेंसेक्स आज 28.72 अंक की मामूली तेजी के साथ 79,830.15 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद पहले 10 मिनट में ही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक 329.23 अंक की मजबूती के साथ 80,130.66 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

 

हालांकि, इस शुरुआती मजबूती के बाद बाजार पर पूरी तरह से बिकवालों ने कब्जा कर लिया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण दोपहर 12 बजे के थोड़ी देर पहले यह सूचकांक ऊपरी स्तर से 1,524.85 अंक टूट कर 1,195.62 अंक की कमजोरी के साथ आज के सबसे निचले स्तर 78,605.81 अंक तक गिर गया। दिन के दूसरे सत्र में खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाया, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। लिवाली के सपोर्ट से सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 600 अंक से अधिक की रिकवरी करके 588.90 अंक की गिरावट के साथ 79,212.53 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 42.30 अंक की बढ़त के साथ 24,289 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक कुछ देर में ही 118.75 अंक की तेजी के साथ 24,365.45 अंक तक पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक ने सारी बढ़त गंवा कर लाल निशान में गोता लगा दिया। लगातार हो रही बिकवाली की वजह से यह सूचकांक दोपहर 12 बजे तक ऊपरी स्तर से 517.60 अंक लुढ़क कर 398.85 अंक की गिरावट के साथ 23,847.85 अंक के स्तर तक पहुंच गया। दिन के दूसरे सत्र में खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण निफ्टी ने निचले स्तर से 190 अंक से अधिक की रिकवरी करके 207.35 अंक की कमजोरी के साथ 24,039.35 अंक के स्तर पर आज के कारोबार का अंत किया।


दिनभर हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 5.40 प्रतिशत, टीसीएस 1.36 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.16 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.64 प्रतिशत और इंफोसिस 0.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, श्रीराम फाइनेंस 5.95 प्रतिशत, अडाणी एंटरप्राइजेज 3.61 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 3.51 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 3.38 प्रतिशत और ट्रेंट लिमिटेड 3.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

MadhyaBharat 25 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.