Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी बुलेट और दो लोगों को मारी टक्कर
shajapur,   speeding car hit ,  Bullet and two people
शाजापुर । मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी बुलेट और उसके पास खड़े दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बुलेट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के ठुकराना बायपास पर शुक्रवार करीब 12 बजे मक्सी से सारंगपुर की ओर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी बुलेट और उसके पास खड़े दो लोगों राजेश सिंह निवासी छतगांव और रूपेश अग्रवाल निवासी ठुकराना को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुलेट वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोट आई। जिन्हें रहवासियों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक भगवानदास बैरागी के अनुसार, दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
MadhyaBharat 25 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.