Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
भोपाल में मुस्‍लिम युवकों का संगठित गिरोह बना रहा था हिन्‍दू लड़कियों को शिकार
bhopal,   organized gang , Muslim youths

भोपाल । प्रदेश की राजधानी भोपाल में अजमेर सीडी कांड जैसा ही मामला सामने आया है। इस वारदात में भी वही तरीका दोहराया गया है जो अजमेर में कई वर्षों पहले घटा था। यहां भी पहले कॉलेज की एक छात्रा को प्यार के जाल में फंसाया गया, फिर प्‍यार के बहाने उसके अंतरंगता से जुड़े अश्लील वीडियो बनाए गए और उसके बाद इस छात्रा को ब्‍लैकमेल करना शुरू कर दिया गया।

 

पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस पीड़ित छात्रा को उसके अश्लील वीडियो को वायरल करने का डर दिखाकर दबाव बनाया जाता था और उससे कहा जाता था कि वो अपनी दोस्तों को भी उनसे मिलवाए और उनके पास लेकर आए। अपनी सामाजिक इज्‍जत को बचाए रखने के भय से पीड़‍ि‍ता मजबूर हो गई और वह अपनी सहलियों से इन लड़कों को मिलवाने लगी। इसके चलते कई छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाकर उनका लगातार यौन शोषण किया जाता रहा और जो एक श्रृंखला बनी तो उसमें हर बार नई-नई हिन्‍दू लड़कियों को शिकार बनाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, इस गैंग ने कई छात्राओं के साथ घिनौने काम को अंजाम दिया है।

इस संबंध में भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया, "यह बहुत संवेदनशील और अत्यंत गंभीर मामला है, इसके लिए एसआईटी गठित कर जांच आरंभ कर दी गई है। पुलिस को अब तक चार छात्राओं से दुष्कर्म कर ब्लैकमेल की जानकारी मिली है और गिरफ्तार दो आरोपितों के मोबाइल से कई युवतियों के साथ दुष्कर्म के वीडियो प्राप्‍त हुए हैं। इन वीडियो में आरोपित युवक दुष्कर्म करते हुए छात्राओं से कई आपत्तिजनक बातें कहते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। अन्‍य आरोपितों की तलाश की जा रही है, फिलहाल जो पकडे गए हैं, उन पर पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट, ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत धाराएं लगाई गई हैं, वहीं, अन्‍य पीड़‍िताओं को भी खोजा जा रहा है"।

उन्होंने बताया कि अभी तक पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी मुस्लिम समुदाय से हैं, जबकि पीड़िताएं हिंदू समुदाय से आती हैं। ये सभी ‘लव जिहाद’ की शिकार बनाई गई हैं। एक बार शिकार बनाने के बाद ये इस्‍लामिक लोग इन पीड़‍ित छात्राओं से वीडियो में इनके हिन्‍दू धर्म को लेकर भी बहुत कुछ अपशब्‍द बोल रहे हैं। यह पूरा प्रकरण भोपाल के एक कालेज से जुड़ा हुआ है। यहां के मुस्‍लिम छात्र फरहान खान, साहिल खान और अली खान ने हिन्‍दू नाम रखकर इस महाविद्यालय की छात्राओं से दोस्ती की थी । इसके बाद उन्हें मिलने बुलाकर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया और उसका वीडियो चुपके से बना लिया गया था। इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ही ये इस्‍लामिक युवक पीड़िताओं और उनकी अन्‍य सहेलियों को बुलाकर दुष्कर्म करने लगे।

अब तक सामने आईं तीनों पीड़िताओं ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि आरोपी उन पर धर्म बदलकर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाते थे। उन्हें शादी करने के लिए मजबूर किया जा रहा था। बात नहीं मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी। एक पीड़‍िता ने बताया कि फरहान खान ने सबसे पहले बागसेवनिया में रहने वाली इस छात्रा से दोस्ती की। उसने अपनी पहचान और असल नाम छिपाते हुए खुद का हिंदू नाम बताया। पीड़िता के साथ पहली बार संबंध बनाने के बाद उसने लड़की का वीडियो बना लिया। बाद में इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दोस्त साहिल और अली से सहेलियों की दोस्ती कराने का दबाव बनाया। दोनों साथियों ने पहली ही मुलाकात में युवतियों से शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आए दिन ज्यादती करना शुरू कर दिया था।

 

इसके बाद पुलिस ने छात्राओं की भी काउंसलिंग कराई, जिसमें कई नई-नई जानकारियां निकलकर सामने आई हैं। युवतियों ने जहांगीराबाद और अशोका गार्डन इलाके में रेप होने की बात स्वीकार की है । पुलिस ने फरहान खान और साहिल खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अली खान की तलाश की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने चार अफसरों का विशेष जांच दल गठित कर दिया है। मामला 18 अप्रैल को दर्ज कराया गया था, लेकिन जांच के बाद जो खुलासे हुए उससे पुलिस और सतर्कता से जांच में जुट गई है।

 

उल्‍लेखनीय है कि यह पूरा मामला राजस्थान के 1992 के अजमेर यौन शोषण कांड से मेल खाता है। उस समय फारूक और नफीस चिश्ती ने अपना एक गिरोह बनाया था, जिसने योजना बद्ध तरीके से सौ से अधिक लड़कियों के साथ अश्‍लील संबंध बनाए, जबरन बलात्‍कार किया और उनकी तस्वीरें खींचकर रख ली थीं, जिससे कि इज्‍जत के भय से कोई भी लड़की बाहर अपना मुंह न खोल सके और आगे भी इन्‍हें ब्लैकमेल किया जा सके ।
MadhyaBharat 25 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.