Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
काेरबा में 43 बच्चाें सहित 51 लाेग फूड प्वाइजनिंग के शिकार
korba,   fall victim , food poisoning

काेरबा  । छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी काेरबा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जसमें कोरबा ब्लॉक के उरगा थाना क्षेत्र के भैंसमा गांव के पहरी पारा में आयोजित एक विवाह समारोह में फूड प्वाइजनिंग की घटना से हड़कंप मच गया। पॉलिथीन में पैक सेव बूंदी खाने के बाद 43 बच्चे और 8 बड़े उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद देर रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराए गए।
डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल उपचार शुरू किया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सभी का उपचार जारी है। डीन डॉ. के.के. सहारे ने जानकारी दी कि सभी मरीज अब खतरे से बाहर हैं और 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि विवाह कार्यक्रम में वितरित सेव बूंदी का स्वाद अजीब था, खाने के कुछ देर बाद ही तबीयत बिगड़ने लगी। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

MadhyaBharat 25 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.