Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मौसी की शादी में आए मासूम को कार ने कुचला
shivpuri, n innocent child,  crushed by a car

शिवपुरी । मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी-मोहना हाईवे पर शनिवार सुबह एक चार साल के मासूम की सड़क हादसे में माैत हाे गई। बच्चा अपनी मौसी की शादी में शामिल होने नाना के घर आया था। वह घर के बाहर खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसको कुचल दिया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। इस घटना के बाद परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही गोवर्धन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश की जा रही है।

 

जानकारी अनुसार घटना गोवर्धन थाना क्षेत्र के गणेश खेड़ा की है। 4 वर्षीय राघव अपनी मौसी की शादी में शामिल होने नाना के घर आया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि राघव का ननिहाल ग्राम गणेश खेड़ा हाईवे किनारे है। शनिवार सुबह करीब 8 बजे वह अपने नाना के घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में राघव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि राघव श्योपुर जिले के कराहल का रहने वाला था। उसके पिता का नाम बसंत कुशवाह है। वह गणेशखेड़ा में माता-पिता के साथ अपनी मौसी की शादी में शामिल होने आया था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गोवर्धन थाना प्रभारी रविंद्र कुशवाह ने बताया कि जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामला दर्ज कर अज्ञात कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

 
 
 
MadhyaBharat 26 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.