Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में लगी आग
shivpuri,Fire broke out , Madhav Tiger Reserve
शिवपुरी । मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सुरवाया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 के पास स्थित माधव टाइगर रिजर्व के पूर्वी हिस्से में शनिवार को अचानक आग भड़क गई । तेज गर्मी और सूखे पत्तों के चलते जंगल में आग तेजी से फैल गई। यह सूचना मिलते ही पार्क प्रबंधन ने तुरंत आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग पर लगभग काबू पा लिया गया है और विभाग की टीम बाघों की सुरक्षा में जुटी हुई है।
 
आग माधव टाइगर रिजर्व के पूर्वी हिस्से में लगी है, जहां तीन वयस्क बाघ और दो छोटे शावक सक्रिय रूप से विचरण कर रहे हैं। पार्क प्रबंधन लगातार हालात पर नजर रखते हुए वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास कर रहा है। आग फैलने का खतरा देखते हुए पार्क प्रशासन ने अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है।
 
माधव टाइगर रिजर्व के रेंजर आरके दीक्षित ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पार्क की बाउंड्री के पास किसी ने जलती हुई बीड़ी या सिगरेट फेंकी, जिससे आग भड़की। आग ने लगभग एक हेक्टेयर क्षेत्र को अपनी चपेट में लिया था, जिसपर लगभग काबू पा लिया गया है।
MadhyaBharat 26 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.