Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
युवा अपनी पूरी शक्ति और सामर्थ्य के साथ देश के विकास में दें योगदान : ज्योतिरादित्य सिंधिया
gwalior, Youth should contribute , Jyotiraditya Scindia
ग्वालियर । केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। अमृतकाल से शताब्दी वर्ष तक भारतवर्ष पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनायेगा। हमारा देश सम्पूर्ण विश्व में सबसे ज्यादा युवा आबादी वाला देश है। युवा अपनी क्षमता और सामर्थ्य से देश के विकास में अपना योगदान दें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं के सपनों को पंख देने का कार्य किया जा रहा है।
 
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया शनिवार को ग्वालियर के कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित रोजगार मेले के अंतर्गत युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस रोजगार मेले में 368 युवक-युवतियों को केन्द्रीय विभागों में नियुक्त कर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, नार्कोटिक्स विभाग के आयुक्त दिलीप बोध सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में युवक-युवतियाँ उपस्थित थे।

सिंधिया ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत वर्ष विश्व में आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा है। आज हम विश्व की पाँचवी आर्थिक शक्ति वाले देश में शामिल हैं। वर्ष 2028 तक हमारा देश विश्व में तीसरी आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में देश ने विकास के मामले में अभूतपूर्व प्रगति की है। नई शिक्षा नीति में शिक्षा के लिये अनेकों संस्थान स्थापित कर युवाओं को सशक्तवान बनाया जा रहा है। रोजगार मेले के माध्यम से लाखों युवक-युवतियों को रोजगार प्रदान करने का कार्य भी किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि भारतवर्ष ने न केवल विश्व भर में अपनी अलग पहचान बनाई है बल्कि चाँद पर भी पहुँचकर देश ने विश्व को दिखाया है कि भारत पूर्ण क्षमता वाला देश है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पूरी क्षमता के साथ अपने जीवन को सार्थक बनाएं और देश विकास में भागीदार बनें।
 
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। रोजगार मेलों के माध्यम से युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही छोटे-छोटे उद्योगों के माध्यम से भी युवाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। ग्वालियर भी अब औद्योगिक हब बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में ग्वालियर की औद्योगिक विकास में अलग पहचान होगी। प्रारंभ में नार्कोटिक्स विभाग के आयुक्त दिलीप बोध ने रोजगार मेले के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को वर्चुअली किया संबोधित-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोजगार मेले के अवसर पर वर्चुअली युवाओं को संबोधित किया। ग्वालियर में कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित रोजगार मेले के अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं युवक-युवतियों ने प्रधानमंत्री मोदी के उदबोधन को सुना और उससे प्रेरणा ली।

युवक-युवतियों को प्रदान किए गए नियुक्ति पत्र-
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रोजगार मेले में चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों के नियुक्ति पत्र प्रदान किए। सिंधिया ने नवनियुक्त युवक-युवतियों से कहा कि वे पूरी मेहनत और क्षमता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

पहलगाम की घटना पर दो मिनट का मौन रखा गया-
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कार्यक्रम के प्रारंभ में कश्मीर स्थित पहलगाम की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की। घटना में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिये कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखा गया।
 
रोजगार मेले के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शहर जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व मंत्री इमरती देवी, पूर्व विधायक रामबरन सिंह गुर्जर, मुन्नालाल गोयल सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में युवक-युवतियाँ उपस्थित थे।
MadhyaBharat 26 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.