Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मंदसौर जिले में बाइक को टक्कर मारकर कुएं में गिरी वैन
mandsour,  van fell  well  , many feared dead
मंदसौर । मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में नारायणगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काचरिया चौपाटी के पास रविवार दोपहर यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार ईको वैन मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद कार कुएं में जा गिरी। हादसे में कई लोगों की मौत की सूचना है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। फिलहाल, रेस्क्यू अभियान जारी है।
 
रविवार को उज्जैन जिले के उन्हेल से एक ईको वैन में 10 से ज्यादा यात्री सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे मंदसौर जिले के
ग्राम काचरिया चौपाटी के पास वैन बेकाबू होकर एक बाइक को टक्कर मारते हुए कुएं में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार एक यात्री की मौके पर मौत हो गई, जबकि वैन के अंदर फंसे कुछ लोगों की भी मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। हादसे में चार लोग घायल हैं, जिन्हें रेस्क्यू कर मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी वैन में कुछ लोग फंसे हुए हैं।
 
बाइक सवार मृतक की पहचान गोबर सिंह निवासी नाहरगढ़ आबाखेड़ी के रूप में हुई है। वहीं, वैन सवारों को बचाने के लिए कुएं में कूदे 40 वर्षीय मनोहरसिंह निवासी दोरवाड़ी की भी मौत हो गई । मौके पर बचाव कार्य चल रहा है। बड़ी क्रेन मंगवाई गई है, जिससे जीप को कुएं से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कलेक्टर अदिति गर्ग, एसपी अभिषेक आनंद, एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी, एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जिला अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर भी भिजवाए गए हैं। पूरी जानकारी मिलने के 
बाद विस्तृत खबर दी जाएगी।
MadhyaBharat 27 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.