Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
आगरा-मुंबई हाईवे पर खड़ी बस में लगी आग
shajapur,  bus parked , Agra-Mumbai highway
शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम सन कोटा के पास रविवार को दोपहर में ढाबे पर खड़ी एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। बस में सवार यात्री उतरकर ढाबे पर नाश्ता करने के लिए पहुंचे थे और एक यात्री बस में ही सोया हुआ था। इसी दौरान बस धू-धू कर जलने लगी। इससे बस में सोया यात्री मामूली रूप से झुलस गया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। बस में आग की घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन बस और उसमें रखा सभी यात्रियों का सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।


जानकारी के अनुसार बस कानपुर से सूरत जा रही थी। शाजापुर से पांच किलोमीटर दूर सनकोटा पेट्रोल पंप के सामने स्थित ढाबे पर रविवार दोपहर 12 बजे यात्री ढाबे पर चाय-नाश्ते के लिए उतरे थे। थोड़ी देर बाद ही बस से आग की लपटें निकलने लगी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसी बीच सूचना मिलते ही आधे घंटे बाद मौके पर दो फायर ब्रिगेड पहुंची, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। सूचना मिलते ही शाजापुर यातायात पुलिस, लालघाटी थाना पुलिस और उज्जैन जिले की तराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची गई थी। फिलहाल तीन फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। बस में सवार यात्री रवि कुशवाह ने बताया होटल पर बस खड़ी हुई। उसमें से यात्री उतरे। पांच मिनट में ही बस में आग लग गई।


तराना थाना प्रभारी टीएस दालोदिया ने बताया कि बस कानपुर से सूरत जा रही थी। वायरिंग फाल्ट होने के कारण ये घटना हुई। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। घटना में इकबाल नामक व्यक्ति झुलसा है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

 

MadhyaBharat 27 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.