Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मुख्यमंत्री ने की प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता पांच प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा
bhopal,  Chief Minister announced, dearness allowance
भोपाल । मध्य प्रदेश के करीब 7.30 लाख सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता पांच फीसदी बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भोपाल मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के कार्यक्रम में इसकी घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को एक जुलाई 2024 से तीन फीसदी और एक जनवरी 2025 से दो फीसदी महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त स्वीकृत करने की घोषणा की।


मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को भारत सरकार के कर्मचारियों के समान ही 55 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए एक साथ 2024 से तीन फीसदी और एक जनवरी 2025 से दो फीसदी महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त मंजूर की गई है। अब इनका महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों के समान 55 प्रतिशत हो गया है। एरियर की राशि का भुगतान पांच समान किस्तों में जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक कर दिया जाएगा।


अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत जल्द सभी वर्गों का प्रमोशन शुरू किया जाएगा। साल 2016 से प्रमोशन का मामला कई कारणों से मामला उलझा हुआ है। ऐसे में हमारी मंत्रिमंडल की एक समिति बनाई गई थी। अधिकारियों के सभी वर्गों से बात कर रहे हैं कि बीच का रास्ता निकाला जाए। मैं मानकर चलता हूं कि हमारे भगवान महाकाल चाहेंगे तो जल्दी वह समय आएगा जब हम इसकी न केवल घोषणा करेंगे बल्कि उसे लागू भी करेंगे।

 

MadhyaBharat 27 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.