Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आरोपित गिरफ्तार
balrampur, Accused arrested , abetting suicide

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर चौकी अंतर्गत आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

 

पुलिस के द्वारा आज रव‍िवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मृतिका के मामा दिवाकर 3 अप्रैल को वाड्रफनगर पुलिस चौकी में मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया। उसने बताया कि भांजी संगीता कनौजिया 3 अप्रैल की सुबह 9.15 बजे पनसरा निवासी राजेश्वर पटेल के खेत के कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है।

 

दिवाकर की रिपोर्ट पर वाड्रफनगर पुलिस चौकी ने मर्ग कायम ओर पंचनामा कर जांच में जुट गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतिका की शादी चलगली निवासी राजेश कुमार रजक से तय हो गई थी। मृतिका का प्रेमी बसंतपुर निवासी आशीष कुशवाहा मृतका की प्राइवेट फोटो उसके होने वाले पति राजेश के मोबाइल में भेज दिया था। जिससे विवाह टूटने की कगार पर आ गया। इस बात से दु:खी होकर संगीता ने 3 अप्रैल को कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।

 

पुलिस ने मृतिका के शव का पोस्टमार्टम वाड्रफनगर अस्पताल में करवाया। जहां डॉक्टरों ने पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण पानी में डूबने एवं प्राकृतिक आत्महत्या बताया। संपूर्ण मर्ग जांच के बाद आरोपित आशीष के खिलाफ 26 अप्रैल को केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आज रविवार को आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में अभी जांच जारी है।

 

MadhyaBharat 27 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.