Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
आईपीएल 2025: बारिश की भेंट चढ़ा पंजाब किंग्स और केकेआर का मुकाबला
kolkata, IPL 2025,   Punjab Kings and KKR

कोलकाता । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 44वां मुकाबला बारिश की वजह से बिना नतीजे के रहा। कोलकाता के ई़डन गार्डन मैदान में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए इस मुकाबल में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 201 रन बनाए। वहीं, कोलकाता की पारी में सिर्फ एक ओवर का खेल हो सका, जिसमें केकेआर ने बिना कोई विकेट खोए 7 रन बनाए। इस बेनतीजा मैच के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। इस तरह पंजाब के पास 11 अंक और केकेआर के 7 अंक हो चुके हैं।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब ने शानदार शुरुआत की। दोनों सलामी बल्लेबाजी प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने टीम को तेज रनगति के साथ रन बनाने शुरू किए। दोनों के बीच 120 रन की साझेदारी हुई। 12वें ओवर में प्रियंश 35 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। फिर कप्तान श्रेयश अय्यर ने प्रभसिमरन के साथ मिलकर 40 रन जोड़े तभी प्रभसिमरन आउट हो गए। उन्होंने 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 49 गेंदों 83 रन की पारी खेली। उनके बाद टीम का स्कोर 200 के पार जरूर पहुंचा लेकिन रनगति पहले के मुकाबले काफी कम रही। कप्तान श्रेयश 25 रन और जोश इंग्लिश 11 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि ग्लेन मैक्सवेल एक बार फिर रन बनाने में विफल रहे। उन्होंने 7 रन बनाए। जबकि बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए मार्को यानसे भी कुछ खास नहीं कर सके और 7 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुए।

कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा ने दो विकेट चटकाए जबकि वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसल को 1-1 सफलता मिली।

MadhyaBharat 27 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.