Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर दो की मौत
rajgarh, High speed car ,hit two bikes, two died

राजगढ़ । माचलपुर थाना क्षेत्र में ग्राम पोलखेड़ा जोड़ के नजदीक रविवार की रात तेज रफ्तार ईको कार ने दो बाइकों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइकों पर सवार दो युवकों की मौत हो गई वहीं दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर किया गया। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

 

पुलिस के अनुसार बीती रात कृषि उपज मंडी में हम्माली का काम करने के बाद चार लोग दो बाइकों से ग्राम पोलाखेड़ा लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार ईको कार क्रमांक एमपी 09 सीजे 6615 ने दोनों बाइकोेें को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मांगीलाल(35)पुत्र प्रताप माली, हीरालाल(25)पुत्र मांगीलाल माली, कैलाश (25)पुत्र प्रभुलाल माली और राजू(19) पुत्र लक्ष्मण माली सर्वनिवासी पोलाखेड़ा गंभीर रुप घायल हो गए, जिन्हें एम्बूलेंस वाहन की मदद से माचलपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मांगीलाल और हीरालाल को चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया वहीं गंभीर घायल कैलाश और राजू माली को प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद कार सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

 

 

 

 

MadhyaBharat 28 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.