Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
रतलाम के ग्राम खोजनखेड़ा में एक साथ जलीं छह लोगों की चिताएं
bhopal,   Ratlam
भोपाल । मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के ग्राम खोजनखेड़ा में सोमवार को एक साथ छह लोगों की चिताएं जलीं, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो उठीं। खोजनखेड़ा के सभी छह मृतकों का अंतिम संस्कार एक ही श्मशान घाट में किया गया। वहीं, पिपलिया और सुरजना गांव से एक-एक शवयात्रा निकली, जबकि चार अन्य लोगों का अंतिम संस्कार उज्जैन और मंदसौर जिले में किया गया। दरअसल, रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार ईको वैन बाइक से टकराकर कुएं में गिर गई थी। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में आठ लोग रतलाम जिले और दो-दो लोग उज्जैन और मंदसौर जिले के रहने वाले थे। सोमवार को सभी मृतकों का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
 
ईको वैन में रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र स्थित ग्राम खोजनखेड़ा से 14 लोग सवार थे। ये लोग रविवार को उज्जैन नीमच जिले के मनासा क्षेत्र के आंतरी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम काचरिया चौपाटी के पास बूढ़ा-टकरावद फंटे पर तेज रफ्तार वैन की एक बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही वैन बेकाबू हो गई और कुएं में जा गिरी। इस हादसे में वैन में सवार 14 में से 10 लोगों की जान चली गई थी। इसके अलावा एक बाइक सवार और एक शख्स जो बचाव कार्य के लिए कुएं में उतरा था, उसकी भी मौत हो गई थी।

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अपने स्तर पर रेस्क्यू शुरू किया। थोड़ी ही देर में पुलिस और प्रशासन की टीम भी पहुंची। एसडीईआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। टीम रस्सियों के सहारे कुएं में उतरी और रेस्क्यू ऑपरेशन किया। मौके पर क्रेन भी बुलाई गई। क्रेन की मदद से वैन को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद मोटर लगाकर कुएं का पानी निकाला। टीम ने चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, वहीं एक-एक कर 11 शव भी बाहर निकाले गए। मौके पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी पहुंच गए थे। वे पूरे समय मौके पर ही रहे। कलेक्टर अदिति गर्ग, एसपी अभिषेक आनंद, एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी, एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी भी मौके पर मौजूद रहे।
 
रतलाम रेंज के डीआइजी मनोज कुमार सिंह के अनुसार, मृतकों की पहचान (25) पुत्र हेमराज निवासी ग्राम डाबी पिपलिया, जिला उज्जैन, नागु सिंह (35) पुत्र उदा पटेल निवासी जोगी पिपलिया जिला रतलाम, रामी बाई (60) पत्नी पूरालाल कीर, निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम, कान्हा (40) पुत्र मानसिंह कीर निवासी जोगी पिपलिया जिला रतलाम, श्यामलाल (30) पुत्र निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम, आशा (30) पत्नी राकेश कीर निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम, मंगू बाई (50) पत्नी दुल्ला कीर निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम, धर्मेन्द्र सिंह (39) पुत्र मदन सिंह राजपूत निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम,पवन (30) पुत्र दुल्ला कीर निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम, मधु (30) पत्नी मनोहर गहलोत निवासी हरिया खेड़ी जिला उज्जैन, गोवर्धन (65) पुत्र देवी सिंह राजपूत निवासी आबाखेड़ी जिला मंदसौर (बाइक चालक, जिन्हें वैन ने टक्कर मारी) और मनोहर (42) पुत्र शीतल सिंह निवासी ग्राम दोरवाड़ी जिला मंदसौर (कार सवारों को बचाने के लिए कुए में उतरे थे) के रूप में हुई।
 
इनके अलावा हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। इनमें देवेन्द्र (10) पुत्र मनोहर गहलोत निवासी हरियाखेड़ी जिला उज्जैन, मुकेश (28) पुत्र बगदीराम कीर निवासी जोगी पिपलिया जिला रतलाम, माया (26) पत्नी बलराम कीर निवासी पिपलिया डाबी जिला उज्जैन और तीन वर्षीय प्रियांशी पुत्री बलराम निवासी पिपलिया डाबी जिला उज्जैन शामिल है।
MadhyaBharat 28 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.