Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
महाराष्ट्र में रह रहे सभी पाकिस्तानियों की पहचान हुई, वापस भेजने की प्रक्रिया तेज
mumbai, All Pakistanis living , Maharashtra

मुंबई । मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को मुंबई में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ड्रीम बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट 2028 तक पूरा हो जाएगा। देवेंद्र फडणवीस ने यह भी कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार के कार्यकाल में बुलेट ट्रेन का काम रुका हुआ था, लेकिन अब उनकी सरकार के दौरान एक बार फिर बुलेट ट्रेन का काम तेजी से चल रहा है, जिसे तीव्र गति से पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में कोई भी पाकिस्तानी लापता नहीं है। महाराष्ट्र में रह रहे सभी पाकिस्तानियों की पहचान की जा चुकी है, उन्हें वापस उनके देश भेजने की प्रकिया चल रही है।


मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना 508 किलोमीटर लंबी है। बुलेट ट्रेन के शुरू होने के बाद मुंबई से अहमदाबाद की यात्रा मात्र 2 घंटे 7 मिनट में पूरी हो जाएगी। यह परियोजना महाराष्ट्र, गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली से होकर गुजरेगी। राष्ट्रीय उच्च गति रेल निगम लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) इस परियोजना का क्रियान्वयन कर रहा है। जापान की शिंकानसेन तकनीक पर आधारित यह ट्रेन 320 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी, जबकि इसकी अधिकतम गति 350 किमी प्रति घंटा है। महाराष्ट्र में इस परियोजना के लिए 154.76 किलोमीटर लंबा मार्ग है, जिसमें मुंबई (बीकेसी), ठाणे, विरार और बोईसर स्टेशन हैं।


मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में कोई भी पाकिस्तानी लापता नहीं है। हमारे पास सभी की सूची है। पाकिस्तान से महाराष्ट्र आए नागरिकों की तलाश जारी है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि केंद्र के आदेश का पालन करने वाले पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़ देंगे।इससे पहले उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि महाराष्ट्र में 107 पाकिस्तानी नागरिक लापता हैं। इन सभी को तत्काल पुलिस को सूचित कर देना चाहिए। वर्ना महाराष्ट्र सरकार इन सभी लापता पाकिस्तानी नागरिकों को ढ़ूंढ निकालेगी और कठोर कार्रवाई करेगी। एकनाथ शिंदे के इस व्यक्तव्य के बाद पाकिस्तानी नागरिकों के लापता होने की खबरें चल रही थीं। इसी वजह से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस संबंध में आज खुलासा किया है।

MadhyaBharat 28 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.