Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति देश के युवाओं का भविष्य संवारेगी
new delhi, Prime Minister Modi ,new National Education

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत के युवाओं के भविष्य को संवारेगी। देश में दुनिया के टॉप संस्थानों के कैंपस खुलने की शुरुआत हो चुकी है। टैलेंट, टेम्परामेंट और टेक्नोलॉजी ही भारत के भविष्य को ट्रांसफॉर्म करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब तो अब विदेशों में भी हमारे प्रमुख संस्थानों के कैंपस खुल रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित युग्म इनोवेशन कॉन्क्लेव के संबोधन में यह बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रणाली की युवाओं के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका होती है। भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवाओं को तैयार करना बहुत जरूरी है। इसलिए देश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाई गई है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को वैश्विक मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वन नेशन-वन डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया गया है। यह एआई आधारित है। इसका इस्तेमाल देश की 30 से ज्यादा भाषाओं और सात विदेशी भाषाओं में पाठ्यपुस्तक तैयार करने में हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई कि युग्म से भारत की इनोवेशन कैपेसिटी और डीप टेक में बढ़ोतरी होगी। युग्म कॉन्क्लेव की शुरुआत पर सबसे पहले आयोजकों ने प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया।

MadhyaBharat 29 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.