Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
आईपीएल 2025: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का आया तूफान
new delhi, IPL 2025, Vaibhav Suryavanshi

नई दिल्ली ।राजस्थान रॉयल्स के नन्हे सितारे वैभव सूर्यवंशी ने महज 14 साल की उम्र में आईपीएल रिकॉर्ड बुक्स को हिला कर रख दिया। 38 गेंदों पर धमाकेदार 101 रन बनाकर उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। आइए डालते हैं एक नजर इस ऐतिहासिक पारी पर-

 

35 गेंदों में शतक: भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज

 

वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों में शतक पूरा कर आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा। इससे पहले केवल क्रिस गेल (30 गेंद) ने 2013 में ऐसा कारनामा किया था। सूर्यवंशी ने युसुफ पठान (37 गेंद, 2010) का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे तेज भारतीय आईपीएल शतक का नया इतिहास रच दिया।

 

तेजतर्रार आईपीएल शतक:

 

क्रिस गेल - 30 गेंद

 

वैभव सूर्यवंशी - 35 गेंद

 

युसुफ पठान - 37 गेंद

 

सबसे कम उम्र में टी20 और प्रोफेशनल क्रिकेट में शतक

 

सिर्फ आईपीएल ही नहीं, बल्कि पूरी प्रोफेशनल क्रिकेट में भी वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र (14 साल 32 दिन) में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने विजय झोल (18 साल 118 दिन) और पाकिस्तान के जहूर इलाही (15 साल 209 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

 

सबसे युवा टी20 शतकवीर:

 

वैभव सूर्यवंशी - 14 साल 32 दिन

 

विजय झोल - 18 साल 118 दिन

 

रिकॉर्ड्स की झड़ी: फिफ्टी, सिक्सेस और साझेदारी

 

17 गेंदों में फिफ्टी: वैभव ने सिर्फ 17 गेंदों में अर्धशतक जड़कर किसी अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज पहली फिफ्टी का रिकॉर्ड भी बनाया।

 

11 छक्के: एक पारी में सबसे ज्यादा 11 छक्के लगाने वाले भारतीयों में अब उनका नाम भी शामिल हो गया है। इससे पहले मुरली विजय ने 2010 में ऐसा कारनामा किया था।

 

166 रन की साझेदारी: यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर उन्होंने पहले विकेट के लिए 166 रन जोड़े, जो राजस्थान रॉयल्स के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी बन गई।

 

टीम रिकॉर्ड्स भी टूटे

 

राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले (6 ओवर) में 87 रन बनाकर अपना सर्वश्रेष्ठ पावरप्ले स्कोर दर्ज किया।

 

गुजरात टाइटंस के खिलाफ 200 से ज्यादा के लक्ष्य को 25 गेंद बाकी रहते चेज कर लिया जो आईपीएल में  200+ लक्ष्य के सबसे बड़े अंतर से चेज का रिकॉर्ड है।

 

 

MadhyaBharat 29 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.