Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हिंदू लड़की को भगा ले जाने वाले युवक के अवैध दुकान और मकान पर चला बुलडोजर
sagar, Bulldozers run , illegal shop
सागर । मध्य प्रदेश के सागर जिले के ग्राम सानौधा में पिछले दिनों हिंदू लड़की को भगा ले जाने वाले आरोपित के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को राजस्व विभाग का अमला दलबल के साथ पहुंचा और सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। सानौधा पुलिस और परसोरिया नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम बुलडोजर के साथ अतिक्रमण हटा रही है। मौके पर जिला प्रशासन सहित राजस्व विभाग के अधिकारी और भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है।
 
दरअसल, ग्राम सानौधा में वर्ग विशेष का युवक अनस अली एक हिंदू युवती को अपने साथ भगाकर ले गया था। घटनाक्रम सामने आने के बाद 19 अप्रैल को गुस्साई भीड़ ने गांव में उपद्रव किया था। आरोपित युवक के घर और दुकान में तोड़फोड़ कर आग लगाई थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पथराव किया गया। मामले में पुलिस ने करीब 150 लोगों पर उपद्रव समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। वहीं प्रकरण में युवती को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजन को सौंपा गया है। आरोपित अनस अली के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उपद्रव का मामला सामने आने के बाद आरोपित अनस अली के परिवार पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया गया था।
 
आरोपों के बाद प्रशासन की टीम ने गांव में सरकारी की नपती की थी। नपती करने पर आरोपी की दुकानें और कुछ मकान अतिक्रमण कर बनाए जाने की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद मंगलवार को प्रशासन की टीम अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने गांव पहुंची है। सड़क किनारे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखे गए टीन के टपरों को तोड़ा गया। साथ ही युवती को भगाकर ले जाने वाले आरोपित अनस अली की दुकानों पर बुल्डोजर चलाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान गांव में एसडीएम अदिति यादव, तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत भारी पुलिस बल मौजूद है। नायब तहसीलदार हरीश लालवानी ने बताया कि सरकारी जमीन पर जो भी अतिक्रमण है, उसे हटाया जा रहा है।

 

MadhyaBharat 29 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.