Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निज सचिव पर चाकू से हमला
indore, Minister Kailash Vijayvargiya, personal secretary attacked
इंदौर । शहर के पलासिया थाना क्षेत्र के साकेत नगर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निज सचिव रवि विजयवर्गीय पर सोमवार को चाकू से हमला हुआ है। यह हमला कैब ड्राइवर द्वारा किया गया है। सूचना के बाद अस्पताल में मंत्री समर्थक लोग और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मिलने के लिए पहुंचे। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है।


पुलिस के मुताबिक साकेत नगर में रहने वाले बीजेपी नेता रवि विजयवर्गीय के बेटों को रेलवे स्टेशन जाना था। इसके लिए उन्होंने उबर कंपनी से कैब बुक की थी। कैब में लगैज रखने को लेकर इनका आपस में विवाद हो गया। विवाद को देखते हुए रवि घर से बाहर आया और समझाने लगा। इस दौरान ड्राइवर ने चाकू से हमला कर दिया। रवि को चाकू से हाथ, पेट और सीने पर चोट लगी है। इसके चलते उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उनकी हालत ठीक है।


मामले में पुलिस ने कैब ड्राइवर शैलेष पुत्र रमेश अहिरवार निवासी रविदासपुरा को हिरासत में ले लिया है। घटना में इस्तेमाल किए चाकू और कार भी जब्त कर ली गई है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपित ने भी लगैज के विवाद में चाकू से हमला करना स्वीकार किया है।

 

MadhyaBharat 29 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.