Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छग राज्यपाल ने अमरकंटक में मॉ नर्मदा का दर्शन कर की पूजन अर्चना
anuppur, Chhattisgarh Governor ,visited Maa Narmada

अनूपपुर/अमरकंटक । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका मंगलवार को मध्य प्रदेश की धार्मिक व तीर्थ नगरी अमरकंटक में पतित पावनी मां नर्मदा का पूरे भक्ति भाव से दर्शन एवं पूजन-अर्चन करने आए  । राज्यपाल को उद्गम स्थल में नर्मदा मंदिर के पुजारी कामता प्रसाद द्विवेदी, नीलू महाराज , उमेश द्विवेदी बंटी महाराज, सुनील द्विवेदी तथा रूपेश द्विवेदी ने मंत्रोचारण के साथ पूजन अर्चन कर अभिषेक कराया।


राज्यपाल रमेन डेका ने मां नर्मदा मंदिर में विधिवत भक्ति भाव के साथ पूजन अर्चन दर्शन कर मां पार्वती एवं अमरकंठेश्वर महादेव में पूजन कर नर्मदा मंदिर के मंदिर समूह की परिक्रमा कर मंदिर के पीछे विश्रांति भी प्राप्‍त की । यहां वे काफी समय तक रुके रहे।  इस दौरान नर्मदा मंदिर के पुजारियों ने राज्यपाल को चुनरी ओढ़ कर सम्मान करते हुए भोग-प्रसाद दिया। उन्होंने पुजारियों के साथ अपनी फोटो भी खिंचवाई । इसके बाद राज्यपाल छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गये।

 
MadhyaBharat 29 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.