Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बारिश से छत्तीसगढ़ में लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत
raipur, People in Chhattisgarh, heat due to rain

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पिछले दो दिनों में हुई बारिश और ओला वृष्टि से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में राहत है। रायपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरबा और कवर्धा जिले में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। आज  (मंगलवार) भी मौसम विभाग ने बारिश, अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना जताई है। साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है, यह सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रहेगा। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान रायपुर में 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, प्रदेश में आज यानी 29 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।वहीं कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

बीते 24 घंटे में बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री रहा।अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज किया गया।जगदलपुर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री रहा. वहीं दुर्ग और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया।

MadhyaBharat 29 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.