Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
प्रतिबंधित आतंकी संगठन का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
ranchi, Suspected terrorist , organization arrested

रांची । आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने आतंकी संगठन हिज्ब उत तहरीर के संदिग्ध अम्मार यसार को धनबाद से गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल फोन से प्रतिबंधित संगठन से संबंधित कई दस्तावेज मिले हैं। वह पूर्व में प्रतिबंधित संगठन इंडियन मुजाहिदीन से जुड़ा हुआ था, जिसकी वजह से वर्ष 2014 में जोधपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। करीब 10 वर्षों तक जेल में रहने के बाद मई 2024 में जमानत पर जेल से बाहर आया और धनबाद के अपने साथी अयान जावेद और अन्य अभियुक्तों के जरिये  हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़ा।


पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने बताया कि धनबाद से जुड़े केस में पांचवें संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम अम्मार यसार है। वह हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़कर राष्ट्र विरोधी कार्यों में लिप्त था। अम्मार याशर को पूर्व में गिरफ्तार अयान जावेद की निशानदेही पर पकड़ा गया है।

 

इससे पूर्व 26 अप्रैल को एटीएस टीम ने धनबाद के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर गुलफाम हसन (21 वर्ष), भूली के आजाद नगर स्थित अमन सोसायटी से आयान जावेद (21 वर्ष), शमशेर नगर गली नंबर-3 से उसकी पत्नी शबनम परवीन (20 वर्ष) और मोहम्मद शहजाद आलम (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया था। इन आरोपितों के पास से दो पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस, प्रतिबंधित संगठन से संबंधित कई किताबें और दस्तावेज के साथ आधा दर्जन से अधिक मोबाइल सेट और लैपटॉप बरामद किए गए थे।

 
न्यायिक हिरासत में चारों आरोपित

पूर्व में गिरफ्तार चारों आपोपितों को एटीएस ने 27 अप्रैल को केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बाद में 30 अप्रैल को अभियुक्त गुलफाम हसन, अयान जावेद, मोहम्मद शहजाद आलम और शबनम प्रवीण को पुलिस रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ की जिसमें अयान जावेद ने बताया गया कि धनबाद का रहने वाला अम्मार याशर (33) भी इन लोगों के साथ प्रतिबंधित हिज्ब-उत-तहरीर संगठन से जुड़ा है।

उल्लेखनीय है कि आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर का गठन 1953 में यरुशलम में हुआ था। इस संगठन का मकसद विश्व में खलीफा यानी इस्लामिक स्टेट की स्थापना करना है। साल 2010 में भारत सरकार ने इस्लामी कट्टरपंथी समूह हिज्ब-उत-तहरीर पर प्रतिबंध लगा दिया। संगठन आतंकी गतिविधियों के माध्यम से लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकारों को उखाड़ कर भारत सहित दुनिया भर में इस्लामी राष्ट्र और खिलाफत स्थापित करने की मंशा से काम करता है।

 

MadhyaBharat 1 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.